Advertisement

Search Result : "बॉलीवुड की हर खबर"

जन्मदिन विशेष: कभी ट्विंकल खन्ना से प्यार करते थे करण जौहर

जन्मदिन विशेष: कभी ट्विंकल खन्ना से प्यार करते थे करण जौहर

डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक एक्टर के तौर पर अपना हुनर दिखाने वाले करण जौहर आज 44 साल के हो गए हैं। करण बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए फिल्मों का निर्माण किया। फिर चाहे बात ‘कुछ कुछ होता है’ की हो या फिर ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर‘ की हो। करण जौहर ने एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में निर्देशित की हैं।
बॉलीवुड सितारों ने की मैनचेस्टर हमले की निंदा, पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

बॉलीवुड सितारों ने की मैनचेस्टर हमले की निंदा, पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

ब्रिटेन के मैनचेस्टर में आज तड़के पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे के कान्सर्ट पर हुए आतंकी हमले की बॉलीवुड सितारों ने निंदा की। इस हमले में 22 लोगों की मौत जबकि 59 अन्य घायल हो गए हैं। शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी और फिल्मकार करन जौहर जैस कई सितारों ने इस दर्दनाक घटना की निंदा की एवं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
राेशनी से बचता परदे के पीछे का बादशाह

राेशनी से बचता परदे के पीछे का बादशाह

हिंदी फिल्म उद्योग की कमान को जिन प्रमुख हाथों ने थामा रखा हैं उनमें से एक हैं आदित्य चोपड़ा। वे यशराज फिल्मस के एमडी ही नहीं बल्कि एक अच्छे लेखक-निर्देशक और सृजन में गहराइयों तक डूबे हुए एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें चर्चाओं से परहेज है।
इन फिल्मी हस्तियों को रास नहीं आई शादी, जानिए क्यों लिया तलाक

इन फिल्मी हस्तियों को रास नहीं आई शादी, जानिए क्यों लिया तलाक

फिल्मी हस्तियों में तलाक होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर फिल्मजगत में रिश्ते टूटने की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने भी अपनी 18 साल की शादी को खत्म कर दिया। इनसे पहले भी बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों फरहान अख्तर और अधुना, ऋतिक रौशन और सुजैन खान, करिश्मा कपूर और संजय कपूर, सैफ अली खान और अमृता सिंह, संजय दत्त और रिया पिल्लै तलाक लेकर अलग हो चुके हैं।
अब इस चेहरे को बड़े पर्दे पर लाएंगे सलमान

अब इस चेहरे को बड़े पर्दे पर लाएंगे सलमान

फिल्म जगत में कई नए चेहरों को लॉन्च करने वाले बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही एक और नए चेहरे की एंट्री करने जा रहे हैं। सलमान इस बार कोई विदेशी, मॉडल या न्यूकमर नहीं बल्कि एक टीवी सीरियल ‘नागिन’ में मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाली मौनी रॉय को लॉन्च कर रहे हैं।
अब फेक न्यूज के निशाने पर पत्रकार मधु त्रेहान, जानिए क्या है मामला?

अब फेक न्यूज के निशाने पर पत्रकार मधु त्रेहान, जानिए क्या है मामला?

फर्जी खबरें रोज नए-नए शिकार खोज लेेेेती हैं। हाल ही में पत्रकार मधु त्रेहान को लेकर खबर आई कि उन्होंने फिल्म बाहुबली में मुस्लिम कलाकारों के नहीं होने पर सवाल उठाया है। इस मुद्देे को लेकर सोशल मीडिया में उनके खिलाफ खूब जहर उगला गया। जबकि त्रेहान का कहना है कि उनके हवाले से गलत बातें फैलाई जा रही हैं।
क्या बॉलीवुड बाहुबली से डर गया

क्या बॉलीवुड बाहुबली से डर गया

बाहुबली के दूसरे भाग ने भारत में तहलका मचा दिया है। पहले ही दिन बाहुबली ने वाकई अपना बाहुबल दिखाया। इस फिल्म के पहले दिन के आंकड़े ही 100 करोड़ के दर्ज किए गए हैं। रामगोपाल वर्मा ने करोड़ी क्लब वाले खान, चोपड़ा, रोशन जैसे नाम लेकर उन पर निशाना साधा है।
पनगिढ़या का देवराय पर कटाक्ष, शब्द के गलत चयन से बन जाती है बड़ी खबर

पनगिढ़या का देवराय पर कटाक्ष, शब्द के गलत चयन से बन जाती है बड़ी खबर

नीति आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने आयोग के सदस्य विवेक देवराय पर एक तरह से कटाक्ष करते हुए हुए कहा कि शब्दों के गलत चयन से कभी कभी बड़ी खबर बन जाती है।
नायक और खलनायक का फर्क मिटाने वाले विनोद खन्ना नही रहे

नायक और खलनायक का फर्क मिटाने वाले विनोद खन्ना नही रहे

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना ने गुरुवार को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उन्होंने बॉलीवुड की करीब 140 फिल्मों में काम किया। गुरदासपुर से 4 बार भाजपा के सांसद रहे। उनके परिवार ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण विनोद खन्ना पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कई डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। वे कैंसर से भी पीड़ित थे।
अलविदा विनोद, रुक जाना नहीं तू कहीं हार के....

अलविदा विनोद, रुक जाना नहीं तू कहीं हार के....

खलनायकी से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले विनोद खन्‍ना अपनी चिर परिचित मुस्‍कान और रोबीले चेहरे की वजह से नायक की भूमिका में सिने प्रेमियों को ज्‍यादा अच्‍छे लगे। उनका जादू कुर्बानी से लेकर अमर अकबर एंथोनी तक खूब चला।
Advertisement
Advertisement
Advertisement