बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता नीतीश कुमार को एक तगड़ा झटका लगा है। पटना हाई कोर्ट ने जीतन राम माझी के मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश के विधायक दल का नेता चुने जाने को अवैध बताया है। और फिलहाल इस पर रोक लगा दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियां साम, दाम, दंड भेद के तहत हर दांव आजमा लेना चाह रही हैं। इसी कड़ी में आज डेरा सच्चा सौदा के विवादित प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान बनारस, आजमगढ़, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी सहित कई संसदीय सीटों पर लाखों की संख्या में मतदाताओं के दोहरे नाम पाए गए हैं।