Advertisement

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद फिर क्यों ट्रेंड करने लगा 'पनौती', लोग किसे कर रहे हैं ट्रोल

5 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से जीत दर्ज कर देश के 40 साल का...
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद फिर क्यों ट्रेंड करने लगा 'पनौती', लोग किसे कर रहे हैं ट्रोल

5 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से जीत दर्ज कर देश के 40 साल का इतिहास बदल दिया है। भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता है। इससे पहले तीन अगस्त को भारतीय हॉकी टीम बेल्जियम से हार गई थी।

लेकिन, इस हार और जीत के बीच सोशल मीडिया पर एक शब्द उस दिन भी जमकर ट्रेंड हुआ और आज गुरुवार को भी हॉकी टीम की एतिहासिक जीत के बाद ट्रेंड कर रहा है, वो शब्द है ‘पनौती’  दरअसल, ये ‘पनौती’ शब्द सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हुआ यूं कि तीन अगस्त को भारतीय हॉकी टीम शानदार खेल रही थी। इसी बीच पीएम मोदी ने ट्विट कर टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वो भी खेल को देख रहे हैं।

इसी के बाद जारी खेल में टीम को बुरी हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में भारत को बेल्जियम के हाथों हार झेलना पड़ा। ये मुकाबला 2-5 से भारतीय टीम के हाथ से निकल गया था। अब लोगों ने इस हार का ठीकरा पीएम मोदी के खेल देखने पर फोड़ डाला। लोगों ने ट्वीट करना शुरू किया कि पीएम मोदी के देखने से पहले भारत की टोक्यो ओलंपिक में ये स्थिति थी और देखने के बाद अब भारत हार गया।

लेकिन, आज की शानदार ऐतिहासिक जीत के बाद हर कोई गदगद है। हर तरफ चक दे इंडिया सुनाई दे रहा है।

वहीं, लोगों ने जीत के बाद ये भी लिखा कि आज पीएम मोदी ने खेल नहीं देखा  इसीलिए भारत जीत गया। साथ ही लोग ये भी कह रहे हैं कि प्लीज मोदी जी अब महिला हॉकी टीम का मुकाबला नहीं देखिएगा। दरअसल, कल शुक्रवार को महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन से खेलेंगी। महिला टीम भी कल यानी बुधवार को अर्जेंटीना के साथ होने वाले मुकाबले में हार गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad