Advertisement

‘खेर के मार्च को दादरी कांड-कुलबर्गी की हत्या के समर्थन में माना जाए?’

देश में बढ़ रही असहिष्णुता के खिलाफ पुरस्कार लौटाने वाले फिल्मकारों और साहित्यकारों के खिलाफ फिल्म अभिनेता और भाजपा समर्थक अनुपम खेर आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग ‪#‎MarchForIndia टॉप ट्रेंड कर रहा है। खेर का कहना है कि पुरस्कार लौटाने वालों ने न केवल सरकार का बल्कि दर्शकों और ज्यूरी का भी अपमान किया है। खेर के साथ फिल्म जगत की कई और हस्तियां और साहित्यकार भी मार्च में हिस्सा लेंगे। सोशल मीडिया पर अनुपम खेर समेत इन फिल्मकारों और साहित्यकारों के बारे में कुछ ऐसा लिखा गया-
‘खेर के मार्च को दादरी कांड-कुलबर्गी की हत्या के समर्थन में माना जाए?’

पत्रकार प्रभात शुंगलू फेसबुक पर लिखते हैं- खेर साहब, कलबुर्गी और अखलाक देशभक्त थे या नहीं? इसका जवाब हां या ना में दें प्लीज़। फिर कल आपसे मिलता हूं।

 

विक्रम सिंह चौहान- देश के तमाम बुद्धिजीवियों के विरोध में खड़े होकर अनुपम खेर ने अपनी मूर्खता का परिचय दिया है। सभी मोदीभक्त एक जैसे ही क्यों होते हैं ?

 

गुलशन कुमार अरोड़ा- अनुपम खेर जिस मार्च का नेतृत्व करने जा रहे हैं उसे दादरी कांड और कुलबर्गी जैसों की हत्या के समर्थन में क्यों नहीं माना जाना चाहिए ?

 

राजा कुरैशी- जैसी खुराक होगी वैसे ही डकार आएंगे, इसमे अनुपम खेर की कोई गलती नही है।

 

सोनू शर्मा- क्योंकि बुद्धिमान व्यक्ति भले ही एक बात में सहमत ना हो मूर्ख जरूर सहमत होते हैं।

 

कृष्णा शर्मा- अनुपम खेर की आज की चाटुकारिता रैली, राज्यसभा सीट के लिए कवायद है।

 

प्रवीण झा- अनुपम व्यापम पर क्यों नही बोलते?

 

सोनू नाथ भार्गव- अगर मिसेज़ खेर M.P. नहीं होती तो खेर साहब की भाषा अलग होती।

 

पुरनेंदु गोस्वामी- इसे कहते है राजनीति अनुपम खेर ने बॉलीवुड में भी दो फाड़ कर दिए।

 

पंकज मिश्रा- यक्ष - अनुपम खेर कौन हैं ?
 युधिष्ठिर - अनुपम खेर वह विचित्र प्राणी है जो अपना पेट और पीठ दोनों , एक साथ देख सकता है | कुदरत  ने उसे यह हुनर बख्शा है कि वह साइमलटेनियसली यह देख सकता है कि पेट पर लात भी न पड़ने पाए और पीठ पर किसी का आश्वस्ति भरा हाथ बना भी रहे।

 

 


Top of Form

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad