Advertisement

भारत ने जीता टी20 विश्व कप खिताब, दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर बना चैंपियन

भारत ने टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 11 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भावनाओं...
भारत ने जीता टी20 विश्व कप खिताब, दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर बना चैंपियन

भारत ने टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 11 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भावनाओं से भरे दिन पर जीत दर्ज की। यह भारत की दूसरी टी20 विश्व कप जीत थी, इससे पहले उसने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में महान एमएस धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीता था। इसके अलावा, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद यह उसकी पहली जीत थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "चैंपियंस! हमारी टीम शानदार अंदाज में टी20 विश्व कप जीत कर लाई है! हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह मैच ऐतिहासिक था।"

मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 177 रनों का टारगेट दिया जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ने एक समय 15 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए थे और उनकी जीत पक्की लग रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जीत छीन ली। भारत और अफ्रीका दोनों ही बगैर कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंची।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जो 17 साल पहले उभरते हुए क्रिकेटर थे, ने फाइनल में इस टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक बनाया - उन्होंने 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए, जिसकी मदद से भारत ने सात विकेट पर 176 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

इसके बाद अर्शदीप सिंह (2/20) और जसप्रीत बुमराह (2/18) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने अपना जादू चलाया, जैसा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दिखाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 169 रन पर रोककर भारत को दूसरी बार टी20 विश्व कप में पहुंचाया। अपने पहले विश्व कप फाइनल में खेल रहे प्रोटियाज की ओर से कुछ मौकों पर संघर्ष देखने को मिला।

हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों पर 52 रन (2x4, 5x6) बनाकर भारत को चुनौती दी, लेकिन हार्दिक पांड्या (3/20) ने अहम विकेट झटककर मैच को निर्णायक रूप से भारत के पक्ष में ला दिया। लेकिन इसका बड़ा श्रेय कोहली को जाता है, जिन्होंने पारी को संभाला और भारत को संघर्षपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन यह पारी भारत के लिए बिल्कुल जरूरी थी।

कप्तान रोहित शर्मा (9), ऋषभ पंत (0) और सूर्यकुमार यादव (3) के जल्दी आउट होने के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 34 रन हो गया था। हालांकि, कोहली को चौथे विकेट के लिए अक्षर पटेल (47, 31 गेंद, 1x4, 6x4) के रूप में एक सक्षम जोड़ीदार मिला, जिसने शुरुआती घबराहट को कम करने के लिए 72 रन बनाए। अक्षर के रन आउट होने के बाद, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का बहादुरी से सामना किया, एक अन्य बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे (16 गेंदों पर 27 रन, 3x4 1x6) ने भारतीय पारी को कुछ देर के लिए गति दी।

संक्षिप्त स्कोर: भारत: 20 ओवरों में 176/7 (विराट कोहली 76, अक्षर पटेल 47; केशव महाराज 2/23) ने दक्षिण अफ्रीका को हराया: 20 ओवरों में 169/8 (हेनरिक क्लासेन 52, जसप्रीत बुमराह 2/18, अर्शदीप सिंह 2/20)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad