Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, 1983 वर्ल्ड कप में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

मंगलवार को पूर्व भारतीय बल्लेबाज यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। यशपाल शर्मा 66 साल के थे।...
पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, 1983 वर्ल्ड कप में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

मंगलवार को पूर्व भारतीय बल्लेबाज यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। यशपाल शर्मा 66 साल के थे। शर्मा ने 1983 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। पूर्व क्रिकेट शर्मा के निधन की जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी है।

यशपाल शर्मा 1983 में कपिल देव  की अगुवाई में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 37 एकदिवसीय और 42 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यशपाल शर्मा ने कुछ वर्षों के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया था और 2008 में वो फिर से पैनल में नियुक्त हुए थे।

यशपाल शर्मा ने 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में अपना वनडे डेब्यू किया था, जबकि उनका आखिरी मैच 1985 में चंडीगढ़ में इंग्लैंड के खिलाफ था।

गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है, "यशपाल शर्मा क्रिकेट के उम्दा खिलाड़ी थे जिन्होंने 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया। उनकी रोमांचक पारियां हमेशा हमारी स्मृति में रहेंगी। उनका निधन क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।"

 

    

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad