Advertisement

फीफा 2018: रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम में होंगे मैच, जानिए कब है आपकी पसंदीदा टीम का मुकाबला

फीफा विश्वकप 2018 शुरू होने में अब महज पांच दिन रह गए हैं। विश्वकप का पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के...
फीफा 2018: रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम में होंगे मैच, जानिए कब है आपकी पसंदीदा टीम का मुकाबला

फीफा विश्वकप 2018 शुरू होने में अब महज पांच दिन रह गए हैं। विश्वकप का पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच मॉस्को के लुझनिकी स्टेडियम में होने वाला है। आइए जानते हैं कि विश्वकप के कौन-कौन से मैच किन देशों के बीच होंगे। साथ ही, किस स्टेडियम में और किस तारीख को होने वाले हैं ये मैच...

लुझनिकी स्टेडियम (मॉस्को)- यह रूस की राष्ट्रीय टीम का घरेलू मैदान है। यह स्टेडियम देश के बड़े राजनीतिक आयोजनों के लिएबी जाना जाता है।
मैचः 14 जून- रूस बनाम सऊदी अरब,
    17 जून- जर्मनी बनाम मेक्सिको,
    20 जून- पुर्तगाल बनाम मोरक्को
    26  जून- डेनमार्क बनाम फ्रांस

फिस्ट स्टेडियम (सोची)- यह रूस के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में से एक है। यह बर्फीले पहाड़ों से घिरा है और ब्लैक सी के पास है।
मैचः 15 जून- पुर्तगाल बनाम स्पेन
   18 जून- बेल्जियम बनाम पनामा
    23 जून- जर्मनी बनाम स्वीडेन
    26 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम पेरू

निझनी नोवगोरोड स्टेडियम- वोल्गा नदी के किनारे स्थित इस स्टेडियम की क्षमता 45 हजार है। इसका उद्घाटन विश्वकप के दौरान ही किया जाएगा।
मैचः 18 जून- स्वीडेन बनाम कोरिया
    21 जून- अर्जेंटीना बनाम क्रोएशिया
    24 जून- इंगलैंड बनाम पनामा
    27  जून- स्विटजरलैंड बनाम कोस्टारिका

समारा अरेना स्टेडियमः यह स्टेडियम उस वक्त सुर्खियों में आया जब कुछ महीने पहले फीफा ने देखा कि मैदान पर घास ही नहीं है। फिर उसके बाद जर्मनी से घास मंगाकर इसे तैयार किया गया।
मैचः 17 जून- कोस्टा रिका बनाम सर्बिया

    21 जून- डेनमार्क बनाम ऑस्ट्रेलिया
    25 जून- उरुग्वे बनाम रूस
    28 जून- सेनेगल बनाम कोलंबिया

स्पार्टाक स्टेडियमः यह एफसी स्पार्टक मॉस्को का घरेलू स्टेडियम हैं। इसे 2014 में जनता के लिए खोला गया और इसकी क्षमता 45,360 है।
मैचः 16 जून- अर्जेंटीना बनाम आइसलैंड
    19 जून- पोलैंड बनाम सेनेगल
    23 जून- बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया
    26 जून- सर्बिया बनाम ब्राजील

रोस्टोव अरेनाः दक्षिण रूस का यह शहर यूक्रेन से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां चार साल पहले संघर्ष में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
मैचः 17 जून- ब्राजील बनाम स्विटजरलैंड
    20 जून- उरुग्वे बनाम सऊदी अरब
    23 जून- कोरिया रिपब्लिक बनाम मेक्सिको
    26 जून- आइसलैंड बनाम क्रोएशिया

सेंट पीटर्सबर्गः इस स्टेडियम को 2009 तक पूरा होना था, लेकिन यह अप्रैल 2017 में बनकर तैयार हुआ। इसमें एक सेमीफाइनल सहित कुल सात मैच होने हैं।
मैचः 15 जून- मोरक्को बनाम ईरान
    19 जून- रूस बनाम मिस्र
    22 जून- ब्राजील बनाम कोस्टारिका
    26 जून- नाइजीरिया बनाम अर्जेंटीना

एकटेरिनबर्ग अरेनाः यहां विश्वकप के कुल चार मैच खेले जाएंगे। बताया जा रहा है कि विश्वकप के बाद इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।
मैचः 15 जून- मिस्र बनाम उरुग्वे
    21 जून- फ्रांस बनाम पेरू
    24 जून- जापान बनाम सेनेगल
    27 जून- मेक्सिको बनाम स्वीडेन

वोलोग्राद स्टेडियमः यह स्टेडियम बेहद खास है। इसकी साइकिल की तरह छत को केबल से जिस तरह बनाया गया है, वह इसे बाकी स्टेडियम से बिलकुल अलग बनाता है।
मैचः 18 जून- ट्यूनीसिया बनाम इंगलैंड
    22 जून- नाइजीरिया बनाम आइसलैंड
    25 जून- सऊदी अरब बनाम मिस्र
    28 जून- जापान बनाम पोलैंड

कजान अरेनाः इसे 2013 के यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए बनाया गया था। इस स्टेडियम की क्षमता 45 हजार के आसपास है।
मैचः 16 जून- फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया
    20 जून- ईरान बनाम स्पेन
    24 जून- पोलैंड बनाम कोलंबिया
    27 जून- दक्षिण कोरिया बनाम जर्मनी

मोर्डोविया अरेनाः रूसी शहर सरांस्क में स्थित इस स्टेडियम की भी क्षमता 45 हजार है। इसे भी 2018 विश्वकप के दौरान खोला जाएगा।
मैचः 16 जून- पेरू बनाम डेनमार्क
    19 जून- कोलंबिया बनाम जापान
    25 जून- ईरान बनाम पुर्तगाल
    28 जून- पनामा बनाम ट्यूनीशिया

कैलिनिनग्राद स्टेडियमः क्षमता के मामले में यह रूस का सबसे छोटा स्टेडियम है। यह एक साथ 35, 212 लोग खेल का लुत्फ ले सकते हैं। यहां ग्रुप स्टेज के 4 मैच खेले जाएंगे।
मैचः 16 जून- क्रोएशिया बनाम नाइजीरिया
    22 जून- सर्बिया बनाम स्विटजरलैंड
    25 जून- स्पेन बनाम मोरक्को
    28 जून- इंगलैंड बनाम बेल्जियम

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad