Advertisement

एशियन गेम्स: 15 साल के शूटर शार्दुल विहान ने जीता सिल्वर

जकार्ता में हो रहे 18वें एशियाई खेलों का आज पांचवां दिन है। भारतीय एथलीटों से लगातार मेडल की उम्मीदें...
एशियन गेम्स: 15 साल के शूटर शार्दुल विहान ने जीता सिल्वर

जकार्ता में हो रहे 18वें एशियाई खेलों का आज पांचवां दिन है। भारतीय एथलीटों से लगातार मेडल की उम्मीदें बढ़ती जा रही है। चौथे दिन भारत ने कुल पांच पदक अपने नाम किए, जिसमें एक गोल्ड और चार ब्रॉन्ज मेडल रहे। पांचवें दिन भारत को किस खेल से मेडल मिलेगा इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

भारत ने कुल 17 पदक अपने नाम किए हैं। 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर है।

-15 साल के के शार्दुल विहान ने 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता। मेरठ के विहान ने 73 का स्कोर करके रजत पदक हासिल किया। वहीं कोरिया के शिन ह्यून वू को स्वर्ण पदक मिला जिनका स्कोर 74 था। कतर के अल मारी हमाद अली को कांस्य पदक मिला जिनका स्कोर 53 था।

-अंकिता रैना ने टेनिस महिला एकल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। टेनिस (महिला सिगंल्स) सेमीफाइनल में भारत की अंकिता रैना को चीन की शुआई जैंग के खिलाफ पहला सेट में 4-6, 7-6 से हारकर, ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा ।

-आज से बैडमिंटन के सिंगल्स के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसी खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

- नौकायन में भारत की चंपा मोर्या ने कनोए महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। चंपा कनोए ने सेमीफाइनल में 176.14 अंक हासिल करते हुए क्वालिफाई किया। इस स्पर्धा की अंतिम सूची में भारतीय एथलीट चंपा को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

- भारतीय तैराक वीरधवल खाड़े ने पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला आज शाम पांच बजे शुरू होगा।

- भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला आज शाम 6 बजे शुरू होगा।

- भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल और हरिंदर संधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा संधू ने दक्षिण कोरिया के यंगजो को को 3-0 से मात दी।

- भारत की दीक्षा डागर महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं और वह अभी शीर्ष पर हैं। इसके साथ ही सिफत सागू और ऋधिमा दिलावरी भी हिस्सा ले रही हैं जो अभी आठवें स्थार पर हैं।

पदक तालिका

क्रम

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

32

22

12

66

2

जापान

15

18

20

53

3

कोरिया

9

13

18

40

4

इंडोनेशिया

6

3

5

14

5

ईरान

4

3

6

13

8

भारत

4

4

9

17

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad