Advertisement

टिकट कटने के कयासों पर बोले बृजभूषण: "कौन काट रहा है, उसका नाम बताओ...."

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अपना टिकट कटने के सवालों पर...
टिकट कटने के कयासों पर बोले बृजभूषण:

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अपना टिकट कटने के सवालों पर जवाब देते हुए पत्रकारों से कहा कि कौन टिकट काट रहा है, उसका नाम बताओ; काट पाओ तो काट लेना।

दरअसल, महिला पहलवानों ने कुछ महीने पहले बृज भूषण शरण सिंह पर यौन शौषण के आरोप लगाए थे। इससे संबंधित मामलों की जांच की जा रही है। ऐसे में अब एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बृज भूषण ने बयान दिया है।

उनसे जब मीडियाकर्मी ने टिकट के बारे में सवाल किया तो बृज भूषण ने कहा, "कौन (टिकट) काट रहा है ? उसका नाम बताओ। आप काटोगे ? अगर काट पाओ तो काट लेना।" इस वार्ता की एक वीडियो भी वायरल हो रही है।"

बहरहाल, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने X पर यह वीडियो साझा किया और उन्होंने बृज भूषण शरण सिंह की आलोचना भी की। स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनपर निश्चित ही किसी बड़े आदमी का हाथ है।

उन्होंने वीडियो पोस्ट कर ट्वीट किया, "देश के लिए मेडल लाने वाली पहलवान बेटियों के साथ यौन शोषण करने वाला बृजभूषण खुले में ललकार रहा है कि उसकी टिकट काटने की हिम्मत किस में है? किसी बड़े आदमी का ही हाथ होगा इसके सर पर, तभी सत्ता का इतना घमंड है।"

देश के लिए मैडल लाने वाली #Wrestler बेटियों के साथ यौन शोषण करने वाला बृजभूषण खुले में ललकार रहा है कि उसकी टिकट काटने की हिम्मत किस में है?

किसी बड़े आदमी का ही हाथ होगा इसके सर पर, तभी सत्ता का इतना घमंड है! #Brijbhushan pic.twitter.com/nURqrwjtpy
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 24, 2023

गौरतलब है कि बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने इस साल की शुरुआत से कथित यौन उत्पीड़न को लेकर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। भाजपा सांसद ने अबतक इन आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा था, अगर "आरोप सिद्ध होते हैं तो फांसी लगा लूंगा।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad