Advertisement

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद एफआईएच पुरुष हॉकी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंचा 'भारत'

भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई। शनिवार...
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद एफआईएच पुरुष हॉकी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंचा 'भारत'

भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई। शनिवार रात को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत ने रैंकिंग में छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।

बता दें कि भारतीय टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से हराकर कीमती खिताब अपने नाम किया था। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत, 2771.35 अंकों के साथ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत ने 2762.74 से 8.61 अंकों की छलांग लगाई।

गौरतलब है कि एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप विजेता टीम बेल्जियम रैंकिंग में दूसरे पायदान (2917.87) पर है; जबकि शीर्ष पर 3095.90 अंकों के साथ तीन बार की विश्व विजेता नीदरलैंड मौजूद है। बता दें कि नीदरलैंड ने इस साल एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग का खिताब भी जीता था। मौजूदा पुरुष हॉकी विश्व चैंपियन जर्मनी 2680.04 अंकों के साथ इंग्लैंड (2763.50 अंक) से नीचे पांचवें नंबर पर है।

क्रेग फुल्टन द्वारा प्रशिक्षित और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2020 के दशक में कुछ शानदार फॉर्म दिखाया है। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीता है। भारत ने एशिया कप (2022), एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (2021), एफआईएच हॉकी प्रो लीग (2021-22) में भी तीसरा स्थान हासिल किया है।

एसीटी में मलेशिया पर इस जीत के साथ, भारत चार खिताबों के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई है। भारत की जीत में जुगराज सिंह (9'), हरमनप्रीत सिंह (45'), गुरजंत सिंह (45') और आकाशदीप सिंह (56') ने गोल किये। मलेशिया के लिए, अबू कमाल अजराई (14'), रज़ी रहीम (18') और अमीनुदीन मुहम्मद (28') ने गोल करके उन्हें खिताब की दौड़ में बनाए रखा।

हॉकी इंडिया की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 3.00 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी के रूप में, मैं वास्तव में मानता हूं कि हॉकी में जीत सिर्फ मैदान पर जीत से कहीं अधिक है; यह समर्पण और टीम वर्क का प्रमाण है जो हमारे जुनून को बढ़ावा देता है।"

"जैसा कि हम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं, हॉकी इंडिया खिलाड़ियों को 3.00 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर उनके कौशल का सम्मान करने में बहुत गर्व महसूस करता है, जिनके अथक प्रयास इस सफलता में योगदान करते हैं।'

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर टीम इंडिया की सराहना की और विजेता टीम के लिए 1.1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad