Advertisement

फोर्ब्स: दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की सूची में पीवी सिंधु एकमात्र भारतीय

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु फोर्ब्स द्वारा जारी की गई विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली...
फोर्ब्स: दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की सूची में पीवी सिंधु एकमात्र भारतीय

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु फोर्ब्स द्वारा जारी की गई विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट 2019 की सूची में शामील देश की एकमात्र एथलीट हैं। 5.5 मिलियन डॉलर करीब 39 करोड़ की कुल कमाई के साथ मंगलवार को फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में सिंधु 13वें स्थान पर हैं। उन्होंने प्राइज मनी से 3.54 करोड़ और विज्ञापन से 35.4 करोड़ रुपए कमाए। फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दुनिया की 15 महिला खिलाड़ियों की यह सूची जारी की है। इस लिस्ट में टेनिस की स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स शीर्ष पर हैं।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर जीतने वाली पहली भारतीय

फोर्ब्स के अनुसार सिंधु भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट बनी हुई हैं। वे 2018 सीजन के अंत में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल जीतने वाली पहली भारतीय बनी थी। सिंधु बैडमिंटन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 248 मैच जीते। 106 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विश्व की शीर्ष 15 महिला एथलीटों की सूची में सेरेना विलियम्स नंबर एक पर हैं। जिनकी कुल कमाई दो अरब से अधिक है।

सेरेना की कमाई 29.2 मिलियन डॉलर

सेरेना की कुल कमाई 29.2 मिलियन डॉलर है। उनकी कमाई 29.2 मिलियन डॉलर (करीब 207 करोड़ रुपए) है। इनमें प्राइज मनी से 4.2 मिलियन डॉलर (करीब 29.7 करोड़) रुपए और विज्ञापन से 25 मिलियन डॉलर (करीब 177 करोड़ रुपए) मिले। फोर्ब्स ने बताया कि 37 वर्षीय सेरेना अगले साल तक टेनिस खेलेंगी। इसके बाद वह अपनी नई पारी के रूप में क्लोथिंग लाइन में 'S बाइ सेरेना' में आएंगी, और 2020 तक वह जूलरी और सौंदर्य उत्पादों को भी लॉन्च करेंगी। 

इस सूची में बैडमिंटन से सिर्फ सिंधु को शामिल किया गया है

इस सूची में 12 टेनिस खिलाड़ी है। फुटबॉल से एक अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन हैं। बैडमिंटन से सिर्फ सिंधु को स्थान मिला है। गोल्फ से थाईलैंड की आरिया जुतानुगार्न को लिस्ट में शामिल किया गया है। शुरुआती 10 खिलाड़ियों में सिर्फ टेनिस की ही प्लेयर्स हैं।

जापान की नाओमी ओसाका दूसरे स्थान पर हैं

इस सूची में दूसरे स्थान पर जापान की नाओमी ओसाका हैं, जिन्होंने 2018 यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताबी मुकाबले में ओसाका ने 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना को मात दी थी। ओसाका की कुल कमाई 24 लाख अमेरीकी डॉलर है। 15 महिला ऐथलीट्स वाली इस सूची में उन महिलाओं खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनकी कमाई 50 लाख अमेरिकी डॉलर है। अगर इतनी कमाई के लिहाज से पुरुष खिलाड़ियों पर नजर डालें, तो 50 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई करने वाले 1300 से ज्यादा पुरुष खिलाड़ी इस साल ऐसे होंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad