Advertisement

महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ली गई? विनेश फोगाट के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने दिया ये जवाब

पहलवान विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस लेने का आरोप लगाया है जो आज...
महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ली गई? विनेश फोगाट के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने दिया ये जवाब

पहलवान विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस लेने का आरोप लगाया है जो आज भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देंगी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली की एक अदालत में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देने वाली महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पहलवान विनेश फोगाट की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘‘पहलवानों को मुहैया कराई गई सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में हरियाणा पुलिस से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया जाए क्योंकि जिन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है वे आमतौर पर हरियाणा में ही रहते हैं।’’

दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘सुरक्षा में नियुक्त दिल्ली पुलिस के निजी सुरक्षा अधिकारियों ने इस निर्णय को गलत तरीके से समझा और पहलवानों की सुरक्षा के लिए आज देरी से पहुंचे। इसे सुधार लिया गया है। लगातार सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।’’

इससे पहले, फोगाट ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘‘दिल्ली पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है जो अदालत में बृजभूषण के खिलाफ गवाही देने जा रही हैं।’’

जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के ख़िलाफ़ कोर्ट में गवाहियाँ होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है @DelhiPolice @DCWDelhi @NCWIndia
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 22, 2024

बता दें कि विनेश सहित कई अन्य पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad