Advertisement

क्रिकेट में पाकिस्तान से हार के बाद जगा देश का हॉकी प्रेम

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की पाकिस्तान के हाथों करारी हार के बाद लोगों के व्यवहार में एकाएक बदलाव देखा गया है। जिनके अंदर अब तक क्रिकेट का भूत सवार था वे अब हॉकी के प्रति प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भारतीय हॉकी टीम को जीत की बधाई दी जा रही है।
क्रिकेट में पाकिस्तान से हार के बाद जगा देश का हॉकी प्रेम

कल सुबह तक जिन्हें यह भी पता नहीं था कि हॉकी का भी कोई मुकाबला चल रहा है, वे भी हॉकी टीम की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं। ट्वीटर हो या फेसबुक सब जगह लोग भारत के राष्ट्रीय खेल की सुध ले रहे हैं। अब कुछ लोगों को क्रिकेट में तमाम बुराइयां और हॉकी में देशभक्ति दिखाई देने लगी है। अभय पटेल ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, “अगर फिक्स्ड क्रिकेट से फुर्सत मिल गई हो तो हॉकी टीम को दें बधाई, पाक को 7-1 से रौंद दिया।”

 

सन्नी सिंह की बानगी भी कुछ ऐसी ही है, “घमंड ले डूबा क्रिकेट टीम को जबकी हॉकी टीम ने हाथ पर काली पट्टी बांधी और पाक का विरोध कर जवानों की लाज रखी व जीती हॉकी टीम।”

 

 

 

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग भी रहे जिन्होंने अचानक पैदा हुए हॉकी प्रेम पर तंज कसते हुए सवाल उठाए हैं।

संतोष कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया, “क्रिकेट के दिवानों भारतीय हॉकी टीम के कप्तान का नाम पता है?”

 

वहीं सीएल पोरवाल क्रिकेट में भारत की हार का खैरमकदम कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “अच्छा हुआ जो हम क्रिकेट हार गये, अगर जीत जाते तो आज हम अपने राष्ट्रीय खेल हॉकी की नही बल्की सिर्फ और सिर्फ…”

 

 

संतोष कुमार लिखते हैं, “क्रिकेट टीम की हार ने हॉकी को थोड़ी पहचान दिला दी वर्ना हमे पता ही चलता की हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हराया!”

 

इस तरह लोगों के हाव-भाव में हुए परिवर्तन को हम वाकई हॉकी प्रेम मानें या, कॉग्निटीव डिसोनेंस? इस पर विचार जारी है।

लेकिन इस बीच ऐसा लग रहा है कि ‘हॉकी’ के प्रति दीवानगी पैदा करने के लिए ‘क्रिकेट’ में पाकिस्तान से हारना जरूरी है!

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad