Advertisement

टोक्यो ओलंपिक 2020: हॉकी में बेल्जियम से क्यों हारी भारतीय टीम, जानें 5 बड़ी वजह

जापान की राजधानी टोक्यो में जारी खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को...
टोक्यो ओलंपिक 2020: हॉकी में बेल्जियम से क्यों हारी भारतीय टीम, जानें 5 बड़ी वजह

जापान की राजधानी टोक्यो में जारी खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने शुरुआती बढ़त के बावजूद मैच को अपने हाथों से गंवाया। दुनिया की नंबर दो टीम बेल्जियम ने भारत को न सिर्फ बुरी तरह रौंदा, बल्कि उसका विजयी रथ रोककर फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया। विश्व चैंपियन बेल्जियम के आक्रामक खेल के आगे भारतीय डिफेंस कहीं नहीं टिक पाई और 2-5 से हार गई। हालांकि, भारतीय पुरुष टीम के पास अभी कांस्य पदक जीतने का मौका बाकी है। तो आइए जानते हैं दुनिया की नंबर दो टीम से भारत की हार पीछे कारण क्या हैं-

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भले ही अपने अधिकतर मुकाबलों में जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल के अहम मैच में भारतीय टीम का डिफेंस एकदम बिखरा नजर आया। इसका फायदा उठाते हुए दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम ने लगातार गोल दागे, जिसके चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा। 

भारत ने पहले हाफ में एक समय पर 2-1 से बढ़त बना रखी थी, लेकिन उसके बाद टीम ने लगातार कई गलतियां कीं। ऐसे में बेल्जियम को पैनल्टी कॉर्नर मिलते रहे और वह उन्हें गोल में तब्दील करता रहा। वहीं, भारत के खाते में भी कई पैनल्टी कॉर्नर आए, लेकिन भारतीय खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे।

वहीं, आखिरी के समय में भारतीय टीम जरूरत से अधिक डिफेंसिव नजर आई। इसका खामियाजा उसे बेल्जियम को 14 पैनल्टी कॉर्नर देकर चुकाना पड़ा। भारतीय टीम अधिकतर समय अपने डी में ही रही और एक के बाद एक गलतियां करती रही। 

विश्व चैंपियन बेल्जियम ने पांच गोल किए जिसमें चार पैनल्टी कॉर्नर तो एक पैनल्टी स्ट्रोक से आए। उसकी तरफ से एलेग्जेंडर हेंड्रिक्स ने हैट्रिक लगाया और टूर्नामेंट में 10 से अधिक गोल करने में सफल रहे। 

बता दें कि  इससे पहले तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद भी दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं, लेकिन चौथे और निर्णायक क्वार्टर और पलों में भारत का थोड़ा दुर्भाग्य और बेल्जियम के उम्दा खेल के मिश्रण से जीत बेल्जियम के पाले में जाकर बैठ गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad