Advertisement

टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारत की बड़ी जीत, तस्वीरों में देखें भारतीय टीम का कमाल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी...
टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारत की बड़ी जीत, तस्वीरों में देखें भारतीय टीम का कमाल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत के बाद देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। देश भर में ढोल नगाड़ों के साथ लोग भारतीय टीम की जीत की खुशियां मना रहे हैं। मणिपुर में भी ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद इंफाल के लोगों ने खुशियां मनाईं।

यहां देखें मैच के दौरान की कुछ तस्वीरें-

जापान के टोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक मैच के दौरान जर्मनी के निकलास वेलेन (9) के खिलाफ गोल होने से बचाते भारत के गोलकीपर श्रीजेश परट्टू रवींद्रन ।(एपी)

 

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के फील्ड हॉकी कांस्य पदक मैच के दौरान जर्मनी के फ्लोरियन फुच्स ने भारत के खिलाफ एक शॉट लिया। (एपी)

 

टोक्यो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 में हॉकी कांस्य पदक मैच के दौरान भारत पर गोल करने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते जर्मनी के बेनेडिक्ट फर्क। (एपी)

 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक मैच के दौरान जर्मनी के निकलास वेलेन के खिलाफ हार्दिक सिंह द्वारा किए गए गोल का जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी। (एपी)

 

 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में मैच के दौरान जर्मनी पर गोल करने के बाद प्रतिक्रिया देते भारत के हार्दिक सिंह। (एपी)

 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में मैच के दौरान जर्मनी के मैट जर्गन ग्रैम्बुश द्वारा स्कोरिंग प्रयास पर गोल बचाने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते भारत के गोलकीपर श्रीजेश परट्टू रवींद्रन। (एपी)

 

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक मैच के दौरान भारत पर गोल करने के बाद जर्मनी के मैट जर्गन ग्रैम्बुश अपनी टीम के साथी तैमूर ओरुज़ को गले लगाते। (एपी)

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad