Advertisement

काशीपुर से खटीमा तक सीएम धामी का भव्य स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर से खटीमा तक के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं...
काशीपुर से खटीमा तक सीएम धामी का भव्य स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर से खटीमा तक के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने देर रात भव्य स्वागत किया। मार्ग में बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता सहित कई स्थानों पर लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।

जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आत्मीयता से उनका स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस स्नेह और समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वागत केवल उनका नहीं, बल्कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार समर्थन उन्हें और अधिक ऊर्जा देता है, जिससे वे प्रदेश के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad