Advertisement

‘किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है गांधी परिवार’? सीएम शिवराज बोले- झूठ बोलते हैं राहुल-प्रियंका

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर झूठ बोलने...
‘किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है गांधी परिवार’? सीएम शिवराज बोले- झूठ बोलते हैं राहुल-प्रियंका

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिन पहले सोमवार को इंदौर पहुंची थीं, जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था, जिस पर पलटवार करते हुए सीएम ने दोनों भाई-बहन को झूठा बताते हुए भ्रष्टाचार और सरकारी कर्मचारियों को धमकाने के मामले में गंभीर आरोप लगाए।   

सीएम शिवराज ने राहुल-प्रियंका पर क्या कहा?

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘’प्रियंका जी और राहुल जी ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस कदर झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ देते हैं।‘’ उन्होंने कहा कि ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है। 2जी घोटाला, 3जी घोटाला, 4जी घोटाला, जीजा जी घोटाला किसने किया, क्या दुनिया नहीं जानती..?

छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि- अभी छत्तीसगढ़ में एक आरोप लगा सट्टे का, सट्टेबाज आरोप लगा रहे हैं वहां की सरकार के खिलाफ। नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं प्रियंका जी आपको याद नहीं आता..।

सीएम ने कहा कि बलात्कार कांग्रेस शासित राजस्थान में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ देती हो, आपको तनिक भी शर्म नहीं आती..? भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार की याद दिलाते हुए शिवराज ने कहा कि ‘’जब यहां 15 महीने का शासन कांग्रेस का था तब कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए..? क्या आप भूल गई, जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बंटाढार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। किस मुंह से आप बात करती हैं..?’’

सोनिया गांधी के इशारे पर धमका रहे कांग्रेस नेता?

सीएम शिवराज ने कमर्चारियों को धमकाने के मामले में प्रियंका गांधी से सवाल किय़ा कि क्या कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के इशारे पर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को धमका रहे हैं? कभी बहनों को धमकाते हैं, घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या बच्चों को भूखा मार देंगे..?

कमनाथ सरकार ने बहनों का पैसा बंद करने का पाप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के वक्त याद दिलाते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के खाते में ₹1000 देना बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा कि लेकिन यह शिवराज सिंह चौहान की योजना है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, पैसा आ रहा है, अभी भी आ रहा है, धनतेरस के पहले भी आ रहा है और बाद में भी लगातार आता रहेगा। केवल आता ही नहीं रहेगा 1250 से बढ़ाकर क्रमशः उसे 3000 तक ले जाऊंगा, यह हमारी गारंटी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad