Advertisement
12 मई 2025 · MAY 12 , 2025

आवरण कथा/खेल-खिलाड़ीः खिलाड़ी नहीं, एंटरटेनर

एक दौर था जब क्रिकेटर विज्ञापनों तक सीमित थे, लेकिन अब ओटीटी, फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में उनका चेहरा दिखना आम हो गया है
सौरव गांगुली

एक दौर था जब क्रिकेटर विज्ञापनों तक सीमित थे, लेकिन अब ओटीटी, फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में उनका चेहरा दिखना आम हो गया है। ये ट्रेंड सिर्फ मशहूर होने का नहीं, एक नए किस्म के ब्रांड बनने का है। सौरव गांगुली नेटफ्लिक्स की सीरीज खाकी: द बंगाल चैप्टर के प्रोमो में पुलिस की वर्दी में नजर आए। उस सीन को सोशल मीडिया पर खूब देखा गया। यह इस बात का इशारा है कि क्रिकेटर अब मैदान से बाहर भी कहानी बनाते हैं।

सौरभ गांगुली

क्रिकेट की दुनिया में ‘दादा’ नाम से पहचाने जाने वाले सौरभ खाकी के प्रमोशनल वीडियो में दिखाई दिए। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरभ के 311 वनडे में 11,363 रन और 113 टेस्ट में 7,212 रन बनाए। उनकी आक्रामक कप्तानी और ऑफ-साइड पर शानदार शॉट्स के कारण वे क्रिकेट प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। हाल ही में गांगुली नेटफ्लिक्स की सीरीज खाकी: द बंगाल चैप्टर के प्रमोशनल वीडियो में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आए।

सलीम दुर्रानी

सलीम दुर्रानी

सलीम दुर्रानी भारतीय क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी थे जो अपने खेल के साथ-साथ अपनी स्टाइल और व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने 1973 में परवीन बॉबी के साथ फिल्म चरित्र में मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली, लेकिन यह प्रयोग क्रिकेट से फिल्मों में आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल बन गया।

अजय जाडेजा

अजय जडेजा

 

मैदान से बॉलीवुड की स्क्रीन तक 1990 के दशक के लोकप्रिय बल्लेबाज अजय जाडेजा ने अपनी शानदार फील्डिंग और आकर्षक व्यक्तित्व से काफी सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेट के बाद उन्होंने 2003 में फिल्म खेल– नो ऑर्डिनरी गेम में अभिनय किया, जिसमें उनके साथ सनी देओल और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारे थे। इसके अलावा वे 2009 की फिल्म पल पल दिल के साथ में भी नजर आए। आज वे क्रिकेट विश्लेषण और कमेंट्री में सक्रिय हैं।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर

लिटिल मास्टर से सिल्वर स्क्रीन तक भारतीय क्रिकेट के पहले सुपरस्टार बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने समय में टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गावस्कर ने मराठी फिल्म सावली प्रेमाची (1980) में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने 1988 की हिंदी फिल्म मालामाल में भी कैमियो किया। गावस्कर कमेंट्री में भी कई साल से सक्रिय हैं।

विनोद कांबली

विनोद कांबली

बैट से माइक तक विनोद कांबली ने अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली क्रिकेट करियर में खूब नाम कमाया। क्रिकेट के बाद उन्होंने 2002 में फिल्म अन्नार्थ में अभिनय किया, जिसमें सुनील शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार थे। इसके अलावा, उन्होंने सच का सामना जैसे टीवी शो में भी भाग लिया। कांबली का यह रचनात्मक रुख उनके व्यक्तित्व के दूसरे पक्ष को दर्शाता है।

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह

 

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने 400 से अधिक टेस्ट विकेट अपने नाम किए। वह फ्रेंडशिप (2021), डिक्कीलूना (2021) और सेवियर फिल्म में नजर आ चुके हैं। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी उनके मैदान के उत्साही और मजाकिया स्वभाव का विस्तार है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement