Advertisement

ट्रंप के शपथ-ग्रहण के विरोध में प्रदर्शन, 217 गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड टंप के शपथ- ग्रहण समारोह के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन और झड़पें हुईं। उपद्रवियों ने एक वाहन में आग लगा दी और लगभग आधा दर्जन स्टोर क्षतिग्रस्त कर दिए। इस दौरान छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए और 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रंप के शपथ-ग्रहण के विरोध में प्रदर्शन, 217 गिरफ्तार

     प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के बाद वाशिंगटन में कम से कम दो पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

   कार्यकारी डीसी पुलिस प्रमुख पीटर न्यूशेम ने पीटी आई/भाषा को वाशिंगटन में बताया कि पुलिस अधिकारियों को लगी चोटें जानलेवा नहीं हैं। वे मामूली रूप से घायल हुए हैं। 217 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

यहां कल तड़के से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे। वे नए ट्रंप प्रशासन की कथित विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

   सूचना के मुताबिक अमेरिका में न्यूयार्क, सिएटल, डलास, शिकागो और पोर्टलैंड समेत कई शहरों में ट्रंप विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad