Advertisement

केंट गोलीबारी की जांच करेगा एफबीआई

भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को गोली मारने वाली घटना की जांच करेगा एफबीआई। हमलावर गोली मारने से पहले अपने देश वापस जाओ चिल्ला रहा था।
केंट गोलीबारी की जांच करेगा एफबीआई

भारतीय मूल के अमेरिकी दीप राय (39) को शुक्रवार को उनके घर के बाहर नकाब पहने एक व्यक्ति ने गोली मार दी थी। एफबीआई ने इस संभावित नफरत से प्रेरित अपराध की जांच शुरू कर दी है।

एफबीआई सीएटल के प्रवक्ता एयन डाईटीच ने कहा, सीएटल एफबीआई साझा जांच के जरिये गोलीबारी मामले में केंट पुलिस विभाग की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा, एफबीआई संभावित घृणा अपराधों की जांच करने को प्रतिबद्ध है और हम सीएटल क्षेत्र में सभी समुदायों के हमारे सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि कन्सास में गत सप्ताह हुई गोलीबारी की घटना की जांच भी एफबीआई कर रहा है। उसमें 51 वर्षीय पूर्व नौसैनिक एडम पुरिन्टन ने 32 वर्षीय भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में उनका दोस्त आलोक मदसानी भी घायल हो गया था। पुरिन्टन भी गोलीबारी करते समय मेरे देश से निकल जाओ चिल्ला रहा था।

इसी बीच भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य अमी बेरा ने केंट में भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को गोली मारने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि घृणा से प्रेरित अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

केंट गोलीबारी की निंदा करते हुए बेरा ने एक बयान में कहा, अप्रवासियों का राष्ट्र होने के नाते हम जिस भी चीज के पक्ष में खड़े हैं, यह अपराध हर उस बात के खिलाफ आक्रोश का नतीजा है।भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad