Advertisement

भारतीय अमेरिकी मनीषा सिंह को विदेश मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं ट्रंप

उत्तर प्रदेश का रहने वाला मनीषा सिंह का परिवार
भारतीय अमेरिकी मनीषा सिंह को विदेश मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय मूल की मनीषा सिंह को विदेश मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अभी फ्लोरिडा में रहता है।

सीनेटर डैन सुलिवैन के वरिष्ठ सलाहकार ने बताया कि यदि सीनेट की अनुमति मिल गई तो मनीषा सिंह आर्थिक मामलों की विदेश उप मंत्री के रूप में चार्ल्स रिवकिन का स्थान लेंगी।

यह पद जनवरी से खाली है। ट्रंप के अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने के बाद रिवकिन से इस्तीफा दे दिया था। फ्लोरिडा की रहने वाली 45 वर्षीया मनीषा सिंह विदेश मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक्स, एनर्जी एंड बिजनेस अफेयर में उप सहायक मंत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने सीनेट की विदेशी संबंध कमेटी में भी सहायक का काम किया है।

मनीषा के पास वहुराष्ट्रीय कंपनियों और बैंकों के लिए कानूनी काम करने का भी अनुभव है। उन्होंने एलएलएम की डिग्री अमेरिकन यूनिवर्सिटी वाशिंगटन कॉलेज ऑफ लॉ से ली है। 19 साल की आयु में उन्होंने मियामी यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल की थी। उनके पास फ्लोरिडा, पेंसिलवेनिया और कोलंबिया में प्रैक्टिस करने का लाइसेंस है। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad