Advertisement

‘धूर्त’ हिलेरी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह वरमोंट सीनेटर बर्नी सैंडर्स के बजाय डेमोक्रेटिक नेता हिलेरी क्लिंटन से मुकाबला करना चाहते हैं।
‘धूर्त’ हिलेरी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं ट्रंप

पेंसिल्वेनिया में अपने समर्थकों से ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है अब बर्नी दावेदारी में काफी पिछड़ गए हैं। उनकी संभावना खत्म हो गई है। मैं बर्नी के खिलाफ नहीं लड़ना चाहता हूं। पेंसिल्वेनिया में 26 अप्रैल को राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव होना है।

उन्होंने कहा, मैं धूर्त हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ लड़ना चाहता हूं। हम लोग उनको बुरी तरह हराएंगे। क्या इस महिला से अधिक धूर्त भी कोई है? हालांकि क्लिंटन को कड़ी चुनौती देने के लिए उन्होंने बर्नी की प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा, उन्होंने (बर्नी ने) कहा कि वह (हिलेरी) राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने उनके (हिलेरी के) निर्णयों के आधार पर कहा कि वह योग्य नहीं हैं, यह बात मैंने नहीं कही थी। अब मैं यह कहने जा रहा हूं कि वह (हिलेरी) योग्य नहीं हैं। ठीक है? इसी बीच राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व उम्मीदवार और प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष न्यूट जिंजरिच ने कहा कि ट्रंप संभावित उम्मीदवार हैं और पार्टी नेताओं से उनके पक्ष में एकजुट होने का आग्रह किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad