Advertisement

दलाई लामा पर भारत को ईंट का जवाब पत्थर से देगा चीन

चीन के सरकारी मीडिया ने गुरुवार को कहा कि अगर भारत दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश की यात्रा करने की अनुमति देता है तो चीन को भी ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।
दलाई लामा पर भारत को ईंट का जवाब पत्थर से देगा चीन

चाइना डेली और ग्लोबल टाइम्स ने भारत के गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू के बयान के बाद भारत पर तीखा हमला बोला है। रिजीजू ने कहा था कि अरूणाचल प्रदेश, जिसे चीन दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है, वह भारत का अभिन्न हिस्सा है।

रिजीजू की टिप्पणियों पर विरोध जताते हुए इन अखबारों ने कहा कि भारत दलाई लामा का इस्तेमाल चीन के खिलाफ एक रणनीतिक औजार के रूप में कर रहा है। वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि चीन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट के प्रतिबंध के खिलाफ वीटो जैसे मजबूत अधिकार का इस्तेमाल किया है।

चाइना डेली ने कहा, दिल्ली ने ना सिर्फ 14वें दलाई लामा को दक्षिणी तिब्बत में आने की इजाजत दी बल्कि तिब्बती आजादी के आध्यात्मिक नेता को भारत के गृह मामलों के कनिष्ठ मंत्री ने एक सैर भी करवाई। दक्षिणी तिब्बत भारत द्वारा अवैध ढंग से कब्जाया गया ऐतिहासिक चीनी क्षेत्र है, जिसे भारत  अरूणाचल प्रदेश कहता है। बीजिंग के लिए यह दोहरा अपमान है। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad