Advertisement

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 13 लोग घायल, पुलिस ने जारी किया आरोपी का हुलिया

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह कई लोगों पर फायरिंग की गई। जिसमें 13...
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 13 लोग घायल, पुलिस ने जारी किया आरोपी का हुलिया

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह कई लोगों पर फायरिंग की गई। जिसमें 13 लोग घायल हो गए। न्यूयार्क पुलिस के अनुसार हमलावर गैस का मास्क पहन कर आया था। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस को कई बम बरामद हुए हैं। वहीं न्यूयार्क पुलिस विभाग ने जिंदा बम मिलने की घटना से इंकार किया है। जांच में एबबीआई टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

अमेरिकी समय के मुताबिक सुबह 8.30 बजे यह घटना हुई है। इतने ज्यादा लोगों को गोली मारने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस सनसेट पार्क के एक मेट्रो स्टेशन पर कार्रवाई कर रही है। घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडन को दी चुकी है। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कर्मचारी आवश्यकतानुसार किसी भी सहायता की पेशकश करने के लिए मेयर एडम्स और पुलिस आयुक्त सेवेल के संपर्क में हैं।

न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई और विस्फोटक बरामद किया गया है।

कानून प्रवर्तक एक सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था। वहीं सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं। जांच एजेंसियों द्वारा हमलावर का हुलिया भी जारी कर दिया गया है।पुलिस की तरफ से मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे न्यूयॉर्क शहर में मेट्रो सेवा भी रोक दी गई है। शुरुआती जांच के बाद ये भी कहा जा रहा है कि हमलावर ने पहले मेट्रो में धुंआ किया था और फिर फायरिंग शुरू की। ऐसे में किसी भी यात्री को भागने का मौका नहीं मिला।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad