Advertisement

अफगानिस्तान में आज फिर आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, कुछ दिन पहले हजारों लोगों की गई थी जान

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3...
अफगानिस्तान में आज फिर आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, कुछ दिन पहले हजारों लोगों की गई थी जान

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान की तरफ जमीन से 10 किमी नीचे रहा। इन्हें सुबह 6.11 बजे महसूस किया गया। इससे पहले शनिवार को इसी स्थान पर आए तेज भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि बुधवार सुबह आए भूकंप का केन्द्र हेरात प्रांत की राजधानी हेरात से 28 किलोमीटर दूर बाहरी इलाके में जमीन से दस किलोमीटर की गहराई पर था।

आज सुबह आए भूकंप से जानमाल के नुकसान के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है, जिस स्थान पर भूकंप आया वहां के गांव पहले ही मलबे में तब्दील हो चुके हैं। नायब रफी गांव में पहले लगभग 2,500 लोग रहते थे। लोगों ने बताया कि भूकंप के वक्त जो पुरुष काम के सिलसिले में बाहर गए थे उन्हें छोड़कर कोई भी जीवित नहीं बचा।

इससे पहले शनिवार को इसी स्थान पर आए तेज भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दो हजार से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह भी हो चुके हैं। ऐसे में चार दिन में ही दो बड़े झटकों से अफगानिस्तान को बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

तालिबानी अधिकारियों ने बताया कि शनिवार के भूकंप में पूरे हेरात में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हैं, लेकिन उन्होंने मृतकों और घायलों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad