Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ से पांच लोगों की मौत

उत्तर पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में अचानक आई बाढ़ में बह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ से पांच लोगों की मौत

क्वींसलैंड की प्रीमियर अनास्तासिया पालाजुक ने इसे मूसालाधार बारिश का परिणाम करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहली घटना में एक पुरूष, एक महिला और एक बच्चे की तब मौत हो गई जब उनकी कार ब्रिसबेन से करीब 44 किलोमीटर दूर कैबूलटुर में बाढ़ में बह गई।

दूसरी घटना भी कैबूलटुर में हुई जहां तीन लोगों को ले जा रही एक कार बह गई, लेकिन दो लोग बचने में सफल रहे। कार चालक का शव शनिवार को सुबह बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार बुरपेंगरी के नजदीक कई वाहन बह गए हैं। इस घटना में 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad