Advertisement

यूक्रेन संकट के चलते विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम, भारतीय दूतावास में 24-घंटे हेल्पलाइन

भारत ने रूस-यूक्रेन विवाद के बीच यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों से फ्लाइट के टिकट नहीं मिलने की...
यूक्रेन संकट के चलते विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम, भारतीय दूतावास में 24-घंटे हेल्पलाइन

भारत ने रूस-यूक्रेन विवाद के बीच यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों से फ्लाइट के टिकट नहीं मिलने की रिपोर्ट्स को लेकर नहीं घबराने की अपील की है। साथ ही, यूक्रेन के हालातों के चलते विदेश मंत्रालय में सूचना और सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यूक्रेन में भी भारतीय दूतावास ने 24 घंटे की हेल्पलाइन स्थापित की है।

गौरतलब है कि यूक्रेन से लगी अपनी सीमा पर रूस ने सैन्‍य बलों, टैंक और लड़ाकू विमानों की तैनाती कर रखी है जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि वह इस देश पर आक्रमण कर सकता है। रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर अमेरिका सहित दुनिया के प्रमुख देश चिंता जता चुके हैं।

इस पर आज यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि वह लोगों को फ्लाइट नहीं मितलने संबंधी रिपोर्ट्स से अवगत है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि और फ्लाइट की योजना बनाई जा रही है।

वहीं, यूक्रेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय में कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास में 24 घंटे की हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है। 1800118797 टोल फ्री नंबर है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Control Room established in Ministry of External Affairs in view of the prevailing situation in Ukraine; 24-hour helpline also established at Embassy of India in Ukraine, says the Ministry. <a href="https://t.co/9k1JOA9nT5">pic.twitter.com/9k1JOA9nT5</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1493917034513846272?ref_src=twsrc%5Etfw">February 16, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

फोन नंबर इस प्रकार हैं: 

+91 11 23012113
+91 11 23014104
+91 11 23017905

फैक्स संख्या है:

+91 11 23088124

ईमेल 

[email protected]

इसके अलावा, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने 24 घंटे की हेल्पलाइन स्थापित की है, जिसे नीचे दिए गए संपर्क विवरण के अनुसार एक्सेस किया जा सकता है:

24*7 आपातकालीन हेल्पलाइन

+380 997300428
+380 997300483

मेल

[email protected]

वेबसाइट

www.eoiukraine.gov.in

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार उस देश से भारतीयों की वापसी की सुविधा के लिए भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने की संभावना तलाश रही है। सूत्रों ने कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों की संख्या कैसे बढ़ाई जाए, इस पर नागरिक उड्डयन अधिकारियों और विभिन्न एयरलाइनों के साथ चर्चा चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के विभिन्न शहरों में इस समय करीब 20,000 भारतीय नागरिक हैं। इससे पहले कीव स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे अपने स्टूडेंट समेत सभी नागरिकों को अपने ठिकानों के बारे मे मिशन को जानकारी देते रहने की एडवाइजरी भी जारी की गई थी। एडवाइजरी में स्टूडेंट से यह भी कहा गया था कि वह कुछ समय के लिए यूक्रेन से निकलने पर भी विचार करें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad