Advertisement

पनामा में बस दुर्घटना, 18 लोगों की मौत

पनामा में बोकास डेल टोरो प्रांत से चामे शहर जा रही एक बस फिसल कर पहले घाटी में और फिर एक नदी में गिर गई, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए।
पनामा में बस दुर्घटना, 18 लोगों की मौत

सिविल डिफेंस अधिकारी जोस डोंडेरिस ने खबर की पुष्टि कर बताया कि बस जब बोकास डेल टोरो प्रांत से चामे शहर जा रही थी तब वह पनामा सिटी के कोकले प्रांत के एंटोन के सिएनागा वियेजा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

डोंडेरिस ने कहा, यह दुर्घटना बहुत ही नाटकीय ढंग से हुई। उन्होंने कहा, दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इससे पहले उन्हें दुर्घटना में दस लोगों के मरने की सूचना मिली थी।

डोंडेरिस ने बताया कि कई यात्री नदी में डूब गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर और एंबुलेंस भेजे गए हैं। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad