Advertisement

तुर्कमेनिस्तान के शासक ने लगवा दी 50 फीट ऊंची कुत्ते की सोने की मूर्ति, खास है वजह

बड़ी बड़ी मूर्तियां लगवाने का चलन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों भी देखने को मिलती है। लेकिन अपने...
तुर्कमेनिस्तान के शासक ने लगवा दी 50 फीट ऊंची कुत्ते की सोने की मूर्ति, खास है वजह

बड़ी बड़ी मूर्तियां लगवाने का चलन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों भी देखने को मिलती है। लेकिन अपने पालतू पशु की विशाल मूर्ति लगवाने की घटना शायद ही हुई होगी। लेकिन तुर्कमेनिस्तान के शासक ने अपने पसंदीदा कुत्ते की करीब 50 फुट ऊंची मूर्ति बनवाई है।

यही नहीं इस मूर्ति को तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात के नए इलाके में स्थापित किया गया है। 2007 से देश की सत्ता पर काबिज गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने बीते बुधवार को अलबी प्रजाति के इस कुत्ते की विशाल मूर्ति का अनावरण किया।

वहां की सरकार के अनुसार मूर्ति कांसे की बनाई गई है और इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। मूर्ति की ऊंचाई 20 फुट की है। कुत्ते की इस मूर्ति को वहां के नए इलाके अश्गाबात में स्थापित किया गया है जहां सरकार के अफसरों के रहने की व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोनव कुत्ते की इस प्रजाति को वहां लोग बहुत पसंद करते है। इस नस्ल के कुत्ते वहीं पैदा होते हैं इसलिए उन्हें तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय पहचान से भी जोड़ कर देखते हैं।

लेकिन कई धड़ों में इसकी आलोचना भी हो रही कि तुर्कमेनिस्तान की सरकार ने कुत्ते के लिए खजाना खोल दिया मगर देश के लोग गरीबी में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। तेल और प्राकृतिक गैस की वजह से देश की अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है मगर इसका फायदा केवल वहां के अमीर लोगों को ही मिल रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad