Advertisement

जब इस देश की राजकुमारी के पति हुए 'स्टेट बार' की परीक्षा में फेल, पत्नी को लगा बड़ा झटका

जापान की राजकुमारी माको ने हाल ही में अपने ही शाही परिवार के खिलाफ जाकर अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से...
जब इस देश की राजकुमारी के पति हुए 'स्टेट बार' की परीक्षा में फेल, पत्नी को लगा बड़ा झटका

जापान की राजकुमारी माको ने हाल ही में अपने ही शाही परिवार के खिलाफ जाकर अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी की है। इस शादी के बाद माको और कोमुरो चर्चाओं में आ गए हैं। इसकी वजह माको के पति कोमुरो का 'न्यूयॉर्क स्टेट बार एग्जाम' में फेल होना है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार साल की शुरुआत में राजकुमारी माको के पति कोमुरो ने न्यूयॉर्क स्टेट बार की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को इस एग्जाम के रिजल्ट आए, जिसमें वे फेल हो गए।

परीक्षा में असफल होने के कारण कोमुरो ने कहा कि वह आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे। फरवरी में ये एग्जाम फिर से होंगे जिसे वह दोबारा देंगे। वहीं उनकी पत्नी माको ने कहा कि वह अपने पति की पढ़ाई में मदद करेंगी।

बता दें कि केई कोमुरो से शादी के बाद राजकुमारी माको ने अपना शाही दर्जा खो दिया है। अब माको जापान की राजकुमारी नहीं रहीं। जापान में किसी आम आदमी से शादी करने के बाद शाही दर्जा खत्म हो जाता है।

कौन हैं राजकुमारी माको?

29 साल की माको जापान के पूर्व साम्राट अकिहितो की पोती हैं, जिन्होंने 2017 में अपने दोस्त कोमुरो से सगाई की थी। कोमुरा एक सामान्य परिवार से आते हैं। वे अमेरिका की एक लॉ कंपनी में काम करते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad