Advertisement

लंदन में होगा जाणता राजा का शो

इतिहासकार, लेखक और रंगकर्मी बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे यानी बाबा साहेब पुरंदरे के लिखा नाटक जाणता राजा अब लंदन में खेला जाएगा। इस एतिहासिक नाटक की भव्यता इसकी सबसे बड़ी खासियत है। शिवाजी के जीवन पर आधारित इस नाटक के प्रशंसकों की संख्या का कोई हिसाब नहीं।
लंदन में होगा जाणता राजा का शो

 

एसएसई अरिना, वेम्बले, लंदन आने वाली 20-21 जून को शिवाजी महाराज के जीवन का गवाह बनेगा। भारत में प्रसिद्ध हो चुके नाटक जाणता राजा का शो दो दिन लंदन में होगा। यह नाटक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। सोहलवीं सदी में शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। भारत में इस नाटक के एक हजार से भी ज्यादा शो हो चुके हैं और इसे करीब डेढ़ करोड़ दर्शक देख चुके हैं।

 

इस बार यह नाटक लंदन में खेला जाएगा। इस नाटक की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह नाटक स्टेडियम में खेला जाता है और इसमें 200 से ज्यादा कलाकार हिस्सा लेते हैं, करीब 50-60 हाथी-घोड़े लाए जाते हैं और युद्ध का मंचन ऐसा होता है कि लगता है वह वक्त जीवंत हो उठता है। शिवाजी के जीवन पर आधारित यह नाटक उनके राज्याभिषेक पर खत्म होता है और जब राज्याभिषेक के मंत्रोच्चार होते हैं दर्शक अभिभूत होकर उस दृश्य को देखते हैं।

 

लंदन में हो रहे इस शो को गुजरात पर्यटन और बैंक ऑफ बड़ौदा सहयोग कर रहे हैं। इस शो से प्राप्त धन को पुणे में शिव सृष्टि बनाने में लगाया जाएगा। शिव सृष्टि शिवाजी के जीवन और उनके काल की सूचना का एकल स्त्रोत और पर्यटन का केंद्र होगा। इस नाटक के लिए 55 फीट की उंचाई पर घूमता हुआ मंच बनाया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad