Advertisement

काजुओ इशिगुरो को मिला साहित्य का नोबेल

साल 2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को मिला है। काजुओ इशिगुरो का जन्म जापान...
काजुओ इशिगुरो को मिला साहित्य का नोबेल

साल 2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को मिला है। काजुओ इशिगुरो का जन्म जापान में 8 नवम्बर 1954 को हुआ था। पांच साल की उम्र में उनका परिवार ब्रिटेन में आकर बस गया था।


"द रिमेंस ऑफ द डे" से मशहूर हुए उपन्यासकार के नाम का ऐलान करते वक्त नोबेल कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि काजुओ इशिगुरो ने "अपने बेहद भावुक उपन्यासों से दुनिया के साथ संपर्क के हमारी मायावी समझ की गहराई पर से पर्दा उठाया," उन्हें इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा।

इशिगुरो को चार बार ‘मैन बुकर पुरस्कार’ के लिए नामांकित किया गया और 1989 में उन्हें द रिमेंस ऑफ द डे के लिये बुकर पुरस्कार मिला। उन्होंने केंट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

नोबेल पुरस्कार के रूप में काजुओ इशिगुरो को करीब 11 लाख डॉलर की रकम मिलेगी जो भारतीय मुद्रा में छह करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा है। गीतांजलि के लिए रविंद्रनाथ टैगोर के रूप में अब तक सिर्फ एक भारतीय को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad