Advertisement

दिल्ली में नृत्य महोत्सव की धूम

दिल्ली में जीवनपानी मेमोरियल महोत्सव का आगाज हो चुका है। प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना और सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डांसेस की संस्थापक सोनल मानसिंह की कल्पना का मूर्त रूप यह उत्सव अभिलाषा की अवधारणा पर है और इस बार इसे स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित किया गया है।
दिल्ली में नृत्य महोत्सव की धूम

जीवनपानी मेमोरियल महोत्सव के पहले दिन मणिपुरी, कथक जैसे शास्त्रीय और लोक नृत्यों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। दो दिन के इस उत्सव का यह 12वां साल है, जिसका आगाज कल शाम हुआ। प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना और सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डांसेस की संस्थापक सोनल मानसिंह की कल्पना का मूर्त रूप यह उत्सव अभिलाषा की अवधारणा पर है और इस बार इसे स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित किया गया है।

सामवेद की वैदिक तरंगनियों से गुंजायमान इस समारोह का शुभारंभ संस्कृति मंत्री महेश शर्मा द्वारा किया गया और जीवन रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओडिसी नृत्यांगना प्रियंवदा मोहंती हेजमादी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने इस महोत्सव के लिए मानसिंह को बधाई देते हुए उन्हें भारतीय परंपराओं विशेष रूप से गुरू-शिष्य परंपरा के संरक्षण के लिए सराहा।

शर्मा ने कहा, ‘मैं सोनल मानसिंह को बधाई देना चाहता हूं कि वह भारतीय परंपराओं की रक्षा करने का काम कर रही हैं जिसकी वजह से हम विश्व में जाने जाते हैं। शर्मा ने इस उत्सव को स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित करने के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान संजीव भट्टाचार्य, दीपज्योति दास और क्विंसी केंडेल चार्ल्स ने भी अपने नृत्य की प्रस्तुति दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad