Advertisement

एक जिद, एक आयोजन

यदि फिल्मों का खुमार है तो रंगमंच की दीवानगी भी कुछ कम नहीं है। कुछ तो खास है मंच के इन किरदारों में कि दर्शक बेसब्री से चले आते हैं और इंतजार करते हैं, यवनिका के उठने का।
एक जिद, एक आयोजन

उज्जैन का कला समूह अभिनव रंग मंडल 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक छह दिवसीय रंग-बंसी राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन इंदौर में कर रहा है। छह दिनों में इंदौरवासी बंसी कौल के नाटकों के साथ उनकी रंग यात्रा के भी साक्षी बनेंगे। साथ ही कौल की रंग यात्रा पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बंसी कौल पर कौन क्या कहता है इस बात की महत्ता इसी से पता चलती है कि उनके बारे में अतिथि के रूप में अशोक वाजपेयी, ओम पुरी, देवेन्द्र राज अंकुर, वामन केंद्रे, राजेश जोशी, दीवान सिंह बजेली, रविन्द्र त्रिपाठी, राजा बुंदेला, रघुवीर यादव, संजय उपाध्याय और संगम पाण्डेय मौजूद रहेंगे।


मध्य प्रदेश का यह महत्वपूर्ण आयोजन शासकीय अनुदान के बिना हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक-रूपरेखाकार शरद शर्मा कहते हैं, ‘हमारे जीने का तरीका थोड़ा अलग है, हम उम्मीद पर नहीं अपनी जिद पर जीते हैं।’ शरद शर्मा का कहना है कि सभी इस जिद में शामिल हों तो यह जिद आदत में तब्दील हो जाएगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad