Advertisement

5जी सर्विस और ऑप्टिकल फाइबर की जल्द होगी शुरुआत, जानें ग्रामीणों को कैसे मिलेगा फायदा

संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 पेश किया है। इसमें उन्होंने देश में 5जी और...
5जी सर्विस और ऑप्टिकल फाइबर  की जल्द होगी शुरुआत, जानें ग्रामीणों को कैसे मिलेगा फायदा

संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 पेश किया है। इसमें उन्होंने देश में 5जी और ऑप्टिकल फाइबर सेवाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी। इसके बाद से निजी दूरसंचार कंपनियां देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर पाएगी। 5जी सुविधा प्रारंभ होने के बाद उपयोगकर्ता अपने 5जी स्मार्टफोन का और बेहतर तरीके से उपयोग कर सकता है। इसके साथ ही 5जी के आने से देशभर में इंटरनेट यूजर्स को हाई-स्पीड नेट सर्फिंग और फास्ट वीडियो स्ट्रीमिंग का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

5जी सर्विस के अलावा ऑप्टिकल फाइबर के बारे में वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि साल 2025 तक देश के सभी गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंच जाऐंगे। सभी गावों में निर्धारत सीमा तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के माध्यम से ठेके दिए जाएंगे। ऑप्टिकल फाइबर गांव में पहुंचने से ग्रामीण और देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सुविधा के लिए रिसर्च और डिवेलपमेंट को भी बढ़ाया जा सकेगा।

वित्त मंत्री ने कहा है कि ग्रामीण और दूर-दराज के इलकों में कम दरों पर ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा पहुंचाने के लिए यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का 5 प्रतिशत भी दिया गया है।

बता दें कि देश में जल्द से जल्द 5जी सर्विस को शुरू करने की जिम्मेदारी अब टेलिकॉम कंपनी- एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया पर होगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad