Advertisement

बजटः सरकार का फोकस इज ऑफ ऑफ लिविंग पर

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार इज ऑफ बिजनेस से आगे...
बजटः सरकार का फोकस इज ऑफ ऑफ लिविंग पर

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार इज ऑफ बिजनेस से आगे बढ़कर इज ऑफ इज ऑफ लिविंग पर फोकस कर रही है। उज्ज्वला योजना से गांव-गांव तक गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत तेज गति से विकसित अर्थव्यवस्था में शामिल हुआ। हम आठ फीसदी विकास दर हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं। जीएसटी लागू होने से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली हुई आसान। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मई 2014 के बाद से तेजी से काम कर रही है। अब यह विश्व की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यव्स्था हो गई है। यह 2.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो गई है। किसानों गरीबों और कमजोर तबकों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है। इसका असर हो रहा है।  

देश में कृषि उत्पादन रिकार्ड स्तर पर है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे। जेटली ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad