Advertisement

‘इंटरसोलर इंडिया-2016’ का आयोजन मुम्बई में बुधवार से

भारत दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते हुए सौर बाजारों में से एक बन गया है। मरकोम केपिटल ग्रुप के अनुसार अगस्त 2016 तक कुल 8.1 गीगावाट फोटोवोल्टिक क्षमता इंस्टॉल की जा चुकी है और 21 गीगावाट इंसटॉलेशन की प्रक्रिया में है। सौर उद्योग को लेकर ही मुम्बई में तीन दिवसीय ‘इंटरसोलर इंडिया-2016’ का आयोजन बुधवार 19 अक्टूबर से किया जा रहा है।
‘इंटरसोलर इंडिया-2016’ का आयोजन मुम्बई में बुधवार से

इस प्रदर्शनी में इंटरसोलर इंडिया सम्मेलन और ईईएस इंडिया लगातार दूसरे साल बैटरी स्टोरेज उद्योग में इनोवेशन्स के बारे में जानकारी देंगे। इस प्रदर्शनी के स्थानीय आयोजक एमएमआई इंडिया है। यहां यह बता दें कि इंटरसोलर इंडिया सौर उद्योग के लिए देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी और सम्मेलन है। इसका आयोजन हर साल मुम्बई के बॉम्बे एक्सहीबिशन सेंटर (बीईसी) में किया जाता है। इस बार इसमें प्रदर्शनी में 230 प्रदर्शक अपने उत्पादों को लेकर यहां पहुंच रहे हैं। इस मौके पर दो महत्वपूर्ण पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया जाएंगे। सोलर टुडे अवार्ड-2016 तथा सोलर फॉर ऑल अवार्ड शामिल है। 
गौरतलब है कि 2015 में 200 अंतरर्राष्ट्रीय प्रदर्शक मुम्बई पहुंचे थे और इंटरसोलर इंडिया का हिस्सा बने। यही नहीं 20 सालों के अनुभव के साथ, इंटरसोलर दुनियाभर के प्रभावशाली बाजारों से सौर उद्योग के सदस्यों को एकजुट करती है। इसकी प्रदर्शनी और सम्मेल म्युनिख, सैन फ्रांसिस्को, मुम्बई, बीजिंग और साओ पाउलो में किया जाता है। 
 
 
 
 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad