पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगने के बाद अब हर दिन मामूली राहत मिल रही है। लगातार सातवें दिन तेल के दाम कम किए गए हैं। मंगलवार को पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है।
कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ता है। यहां पेट्रोल 77.83 और डीजल 68.88 प्रति लीटर है। जबकि इस गिरावट के बाद भी मुंबई में तेल के दाम सबसे अधिक हैं। यहां कटौती के बाद पेट्रोल 85.65 और डीजल 73.33 रुपए प्रति लीटर है।
29 मई से अब तक पेट्रोल पर 63 पैसे और डीजल पर 46 पैसे कम हुए हैं।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आना शुरू हो गई है। सउदी अरब और रूस ने कच्चे तेल की आपूर्ति के नियमों में ढील दे दी है। इसका सीधा मुनाफा कच्चे तेल के दाम घटने के तौर पर मिला है।