Advertisement

छठे दिन पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता, मुंबई में अभी भी महंगा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगने के बाद अब हर दिन मामूली राहत मिल रही है। लगातार छठे दिन तेल के दाम कम...
छठे दिन पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता, मुंबई में अभी भी महंगा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगने के बाद अब हर दिन मामूली राहत मिल रही है। लगातार छठे दिन तेल के दाम कम किए गए हैं। सोमवार को पेट्रोल-डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ है। 29 मई से लेकर अबतक पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 36 पैसे कम हुआ है।

इधर, कीमतों में कटौती के बाद भी मुंबई में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा बने हुए हैं। सोमवार को यहां पेट्रोल 85.77 और डीजल 73.43 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि 14 से 28 मई तक लगातार दाम बढ़ाए गए थे। इस दौरान पेट्रोल करीब 4 रुपए और डीजल 3.62 रुपए तक महंगा हुआ था।

आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के रेट में 15 पैसे की कटौती हुई। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.96 रुपये प्रति लीटर हो गई। कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 80.60, मुंबई में 85.77 और चेन्नई में 80.94 हो गई है।

डीजल की बात करें तो चार महानगरों में डीजल के दाम 14 पैसे कम किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर डीजल की कीमत घटकर 68.97 रुपये हो गई है। जबकि कोलकाता में 71.52, मुंबई में 73.43 और चेन्नई में प्रति लीटर डीजल की कीमत 72.82 रुपये तक पहुंच गई है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आना शुरू हो गई है। सउदी अरब और रूस ने कच्चे तेल की आपूर्ति के नियमों में ढील दे दी है। इसका सीधा मुनाफा कच्चे तेल के दाम घटने के तौर पर मिला है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad