Advertisement

क्यों हो रही है सोने की कीमतों में गिरावट?

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोना 1 हजार रुपए टूट चुका है। आज सोने की कीमतों में 175 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। जिससे सोने की कीमत 28550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गई है।
क्यों हो रही है सोने की कीमतों में गिरावट?

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 175 रुपए तक गिरी है। जिससे सोने का भाव क्रमश: 28,550 और 28,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। वहीं गिन्नी के भाव बिना किसी बदलाव के 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।  वहीं अब चांदी की कीमत में भी 225 रुपए की गिरावट देखी गई है जिससे चांदी 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

 इसलिए टूट रहा है सोना

 -सोने में गिरावट का मुख्य कारण विश्व बाजार और घरेलू स्तर पर सोने की मांग में कमी बताई जा रही है।

 -जानकारों के अनुसार इमानुएल मैक्रॉन का फ्रांसीसी राष्ट्रपति का चुनाव जीतना भी एक वजह है। इससे भी सोने की मजबूती मिली है।

 -वहीं सिंगापुर में सोना 0.24 फीसदी की उछाल के साथ 1230.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad