Advertisement

महंगाई का झटका, कमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

अक्टूबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। कंपनियों ने...
महंगाई का झटका, कमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

अक्टूबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। कंपनियों ने कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमतों में 43.5 रुपये की वृध्दि कर दी है। इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि पर खाना महंगा होने की संभावना है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्श‍ियल सिलेंडर 1736.5 रुपये का हो गया है। जबकि पहले यह 1693 रुपये का था। वहीं घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव न कर थोड़ी राहत दी गई है।

कोलकाता की बात करें तो यहां 19 किलो वाले कमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम 1805.5 रुपये हो गए हैं। पहले यह 1770.5 रुपये था। गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं।

हालांकि रसोई गैस पर राहत इस बार थोड़ी राहत है। क्योंकि इस सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके पहले 1 सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की वृध्दि की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया था।


वहीं सीएनजी गैस की कीमतें भी झटका दे सकती हैं।
दरअसल, सरकार ने गुरुवार की शाम को नैचुरल गैस के दाम में 62 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है। नैचुरल गैस का इस्तेमाल फर्टिलाइजर, बिजली उत्पादन और सीएनजी गैस गैस तैयार करने में होता है। सरकार के इस फैसले के बाद सीएनजी, पीएनजी और फर्टिलाइजर की कीमत में भी तेजी आने के आसार हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad