Advertisement

पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें जारी, जानें अपने शहर में तेल के दाम

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर आज यानी 11 जुलाई को राहत की खबर है। रविवार को तेल कंपनियों ने ईंधन की...
पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें जारी, जानें अपने शहर में तेल के दाम

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर आज यानी 11 जुलाई को राहत की खबर है। रविवार को तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है जिसकी वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि शनिवार को पेट्रोल में 35 पैसे और डीजल में 26 पैसे का उछाल देखने को मिला था।

डीजल की कीमतें पूरे देश में शतक के निशान को छूने लगी हैं। मुंबई में 29 मई को ही पेट्रोल के दाम पहली बार 100 रुपये के पार पहुंच गया था, वहीं शनिवार को पेट्रोल की कीमत 106.93 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। शहर में डीजल की कीमतें बढ़कर 97.44 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। देश में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन डीजल राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो चुका है।

जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर           पेट्रोल     डीजल
दिल्ली         100.91    89.88
मुंबई           106.93    97.46
चेन्नई           101.67    94.39
कोलकाता    101.01    92.97
बेंगलुरू       104.29    95.26
भोपाल         109.24   98.67
लखनऊ        98.01    90.27
चंडीगढ़         97.04    89.51
रांची              95.96    94.84
पटना           103.18    95.46
हैदराबाद      104.86    97.96

 

 

 

 बता दें कि तेल कंपनियों के अधिकारियों ने वैश्विक तेल बाजारों में विकास के लिए ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि की है। जिसकी वजह से पिछले कुछ महीनों में उत्पाद और कच्चे तेल की कीमतें महामारी की धीमी गति के बीच मांग बढ़ने पर मजबूती से चल रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad