Advertisement

पनगढि़या को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

सरकार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढि़या को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है जबकि आयोग के दो अन्य सदस्यों विवेक देबराय और वी. के.सारस्वत को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
पनगढि़या को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

एक सूत्र ने कहा सरकार ने अरविंद पनगढि़या को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है जबकि दो अन्य सदस्यों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पहले की तरह कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। हालांकि, उनका वेतन और भत्ते कैबिनेट सचिव के स्तर पर रखे गए हैं।

आयोग के दो अन्य सदस्यों, विवेक देबराय और वी. के. सारस्वत को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है और उनका वेतन केंद्र सरकार के सचिव के बराबर है। सूत्रों ने कहा कि पनगढि़या को मंत्रिमंडल की बैठक में भी आमंत्रित किया जाएगा और इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। नीति आयेाग की स्थापना एक जनवरी को मंत्रिमंडल के एक प्रस्ताव के जरिये की गई और इसने पूर्ववर्ती योजना आयोग का स्थान लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad