Advertisement

आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर, जाने उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता आयुष्मान खुराना का जन्मदिन है। उनका जन्म 14 सितंबर सन 1984 को हुआ था।...
आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर, जाने उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता आयुष्मान खुराना का जन्मदिन है। उनका जन्म 14 सितंबर सन 1984 को हुआ था। हिन्दी सिनेमा में वर्तमान समय में आयुष्मान खुराना सबसे प्रतिभाशाली और प्रयोगवादी अभिनेता के रुप में जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

 

 

 

 

विकी डोनर (2012)

 

निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म। जूही चतुर्वेदी की स्क्रिप्ट। स्पर्म डोनर के जीवन पर आधारित फिल्म।अभिषेक -अक्षय का संगीत। मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, अनु कपूर, यामी गौतम, डॉली अहलूवालिया नजर आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। 

 

 

 

 

 

 

बधाई हो ( 2018)

 

निर्देशक अमित शर्मा की फिल्म। अक्षत घिल्डियाल और शांतनु श्रीवास्तव की स्क्रिप्ट। तनिष्क बागची और रोचक कोहली का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, गजराव राव, नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा, सुरेखा सीकरी नजर आईं। फिल्म बेहद कामयाब रही और इससे आयुष्मान खुराना की पहचान बनी। 

 

 

 

 

 

 

आर्टिकल 15 (2019)

 

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म। अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी की स्क्रिप्ट। जातिगत भेदभाव पर आधारित फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका आयुष्मान खुराना, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सयानी गुप्ता, मोहम्मद जीशान अयूब ने निभाई। फिल्म बेहद कामयाब रही और इसे समीक्षकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

 

 

 

 

बाला (2019)

 

निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म। निरेन भट्ट की स्क्रिप्ट। गंजेपन से जूझने वाले युवक की संघर्षपूर्ण कहानी पर आधारित फिल्म। सचिन -जिगर का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सौरभ शुक्ला, धीरेंद्र कुमार गौतम, सीमा पाहवा, सुनीता रजवार ने निभाई। फिल्म बेहद कामयाब रही। 

 

 

 

अंधाधुन (2018 )

 

निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म। मुख्य भूमिका में तब्बू, आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे, जाकिर हुसैन, गोपाल कुमार सिंह नजर आए। अमित त्रिवेदी का संगीत। जयदीप साहनी के गीत। फिल्म बेहद कामयाब रही और दर्शकों, समीक्षकों ने फिल्म को खूब पसंद किया। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad