Advertisement

अभिनेता नरेंद्र झा का निधन

दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता नरेन्द्र झा की आज सुबह मृत्यु हो गई। वह 55 साल के थे। एएनआई की खबर के मुताबिक...
अभिनेता नरेंद्र झा का निधन

दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता नरेन्द्र झा की आज सुबह मृत्यु हो गई। वह 55 साल के थे। एएनआई की खबर के मुताबिक झा को पहले भी हार्ट अटैक हो चुके थे। यह तीसरा अटैक उनके लिए जानलेवा सिद्ध हुआ।

बिहार के मधुबनी जिले में 2 सितंबर को पैदा हुए झा ने फिल्मों के साथ टेलीविजन में भी काम किया था।

हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल में उन्होंने बहुत ही अच्छी भूमिका निभाई थी। काबिल में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में थे। वह शाहरुख के साथ रईस में भी काम कर चुके थे। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान हैदर फिल्म से मिली थी। इस फिल्म में उनकी भूमिका की बहुत सराहना हुई थी।

उनके निधन पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्विट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता और बढ़िया इंसान के चले जाने की खबर चौंकाने वाली है। हम उन्हें मिस करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad