Advertisement

सुनील शेट्टी के जन्मदिन पर, जानें उनकी 5 सफल फिल्मों के बारे में

आज सुनील शेट्टी का जन्मदिन है। 11 अगस्त सन 1961 को जन्म लेने वाले सुनील शेट्टी को एक्शन और कॉमेडी फिल्मों...
सुनील शेट्टी के जन्मदिन पर, जानें उनकी 5 सफल फिल्मों के बारे में

आज सुनील शेट्टी का जन्मदिन है। 11 अगस्त सन 1961 को जन्म लेने वाले सुनील शेट्टी को एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के सफल अभिनेता के रुप में जाना जाता है। सुनील शेट्टी ने नब्बे के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर के अपनी पहचान बनाई। आज जन्मदिन के अवसर पर सुनील शेट्टी की सफल फिल्मों के बारे में जानते हैं। 

 

 

 

 

 

धड़कन (2000 )

 

 

निर्देशक धर्मेश दर्शन की फिल्म "धड़कन" सुनील शेट्टी की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने देव का नकारात्मक किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

 

 

 

 

 

 

बॉर्डर ( 1997 )

 

 

भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित जेपी दत्ता की फिल्म "बॉर्डर" को सुनील शेट्टी की महत्वपूर्ण फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने भैरव सिंह का किरदार निभाकर देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम, समर्पण पैदा करने का काम किया। 

 

 

 

 

 

मोहरा (1994 )

 

मोहरा फिल्म निर्देशक राजीव राय की फिल्म है। एक्शन फिल्म मोहरा में सुनील शेट्टी ने विशाल का किरदार निभाया, जिसकी पत्नी प्रिया आत्महत्या कर लेती है। आत्महत्या का कारण होता है, वह जुल्म, जो प्रिया पर चार लोग करते हैं। विशाल की जिन्दगी का उद्देश्य केवल इन चारों को खत्म करना होता है। विशाल और प्रिया के रिश्ते का दर्दनाक अंत, दर्शकों की आंखों में आंसू ले आता है। 

 

 

 

 

 

दिलवाले ( 1994 )

 

हैरी बावेजा की फिल्म "दिलवाले" में सुनील शेट्टी ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का किरदार निभाने हर प्यार करने वाले के दिल में जगह बनाई। फिल्म में सुनील शेट्टी ने अपने किरदार विक्रम के माध्यम से दो प्यार करने वाले प्रेमियों सपना और अरुण को मिलाने का काम किया। जबकि विक्रम को खुद सपना से इश्क था। त्याग की इस भावना के कारण फिल्म दिलवाले के हिट होने पर सुनील शेट्टी को खूब पसंद किया गया। 

 

 

 

 

हेरा फेरी ( 2000)

 

प्रियदर्शन की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म "हेरा फेरी" सुनील शेट्टी के फिल्मी करियर की महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने श्याम का किरदार निभाकर दर्शकों को गुदगुदाने का काम किया। हेरा फेरी ने सुनील शेट्टी को एक्शन हीरो इमेज से बाहर निकालकर कॉमेडी फिल्मों में स्थापित करने का काम किया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad