Advertisement

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया ये आरोप

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण...
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया ये आरोप

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने ऐसा साल 2005 में हुई एक घटना को सामने लाने के लिए किया है, जिसमें उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी।

शर्लिन चोपड़ा ने कहा, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।" शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, '05 में #साजिद खान पर यौन उत्पीड़न-आपराधिक धमकी का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा, "पहले उनके जैसे बड़े नाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की हिम्मत नहीं थी, #MeToo महिलाओं के आगे बढ़ने के बाद। उन्हें जेल होना चाहिए।"

अभिनेत्री के वकील के मुताबिक, ‘ शर्लिन ने साजिद खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उन्होंने साजिद के खिलाफ धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत भेजी है। शर्लिन की एक शर्त यह है कि साजिद को ‘बिग बॉस’ के शो से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। वे पहले ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लिख चुकी हैं और एक या दो दिन में, हम कलर्स टीवी को बिग बॉस के उन एपिसोड का प्रसारण बंद करने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं, जिनमें साजिद हैं।’

इससे पहले भी साजिद खान के महिलाएं आपत्ति जताती रही हैं। कुछ दिनों पहले, तनुश्री दत्ता ने भी शो के नए सीजन में साजिद को कास्ट करने पर आपत्ति जताई थी। तनुश्री को भारत में मीटू आंदोलन की शुरुआत करने वाली पहली महिलाओं में से एक माना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad