Advertisement

भारतीय संस्कृति के प्रचार हेतु आदित्य चोपड़ा करेंगे ब्रॉडवे, "डीडीएलजे" की कहानी का होगा संगीतमय नाटकीय मंचन

हिन्दी सिनेमा के सफल निर्देशक आदित्य चोपड़ा संगीतमय नाटक यानी ब्रॉडवे म्यूजिकल के माध्यम से अपनी...
भारतीय संस्कृति के प्रचार हेतु आदित्य चोपड़ा करेंगे ब्रॉडवे,

हिन्दी सिनेमा के सफल निर्देशक आदित्य चोपड़ा संगीतमय नाटक यानी ब्रॉडवे म्यूजिकल के माध्यम से अपनी पहली फिल्म "डीडीएलजे" की कहानी का मंचन करेंगे। "डीडीएलजे" यानी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिन्दी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। शाहरूख खान और काजोल स्टारर यह फिल्म बतौर निर्देशक आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने कामायबी के नए आयाम स्थापित किए थे। अब आदित्य चोपड़ा इस कामयाबी को ब्रॉडवे म्यूजिकल के माध्यम से भुनाने जा रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने अपने ब्रॉडवे का नाम ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' रखा है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि यह ब्रॉडवे 14 सितंबर 2022 से 16 अक्टूबर 2022 तक अमेरिका के सैन डिएगो स्थित ओल्ड ग्लोब थिएटर में प्रदर्शित किया जाएगा। 

 

Link : <blockquote class="embedly-card"><h4><a href="https://www.instagram.com/p/ChvHXm-KUId/?igshid=NmNmNjAwNzg=">Yash Raj Films on Instagram: "Aditya Chopra's Broadway-bound musical Come Fall In Love (CFIL) is set to open at The Old Globe, San Diego on September 14. Here's his note inviting people to see a celebration of love on stage... The musical's official Opening is on Wednesday, September 14 and will run through October 16. #ComeFallInLove @theoldglobe"</a></h4><p>Yash Raj Films shared a post on Instagram: "Aditya Chopra's Broadway-bound musical Come Fall In Love (CFIL) is set to open at The Old Globe, San Diego on September 14. Here's his note inviting people to see a celebration of love on stage...</p></blockquote> <script async src="//cdn.embedly.com/widgets/platform.js" charset="UTF-8"></script>

 

 

आदित्य चोपड़ा ने ब्रॉडवे ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' के मंचन से पहले दर्शकों को आमंत्रित करते हुए एक संदेश साझा किया है। संदेश में आदित्य चोपड़ा ने कहा है कि उन्होंने शुरूआत में डीडीएलजे की मूल कहानी की रचना यह सोचकर की थी कि इस फिल्म से भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रचार प्रसार विदेशों में होगा। इसी सोच के कारण मूल कहानी में मुख्य नायक को अमरीकी नागरिक और नायिका को हिन्दुस्तानी स्त्री के रुप में रचा गया था। मेरी कोशिश थी कि मुख्य भूमिका एक हॉलीवुड अभिनेता निभाए। लेकिन भारतीय फिल्मी दर्शकों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए हमने मूल कहानी में कुछ किए और डीडीएलजे का निमार्ण किया। फिल्म को अपार सफलता और प्यार हासिल हुआ। 

 

 

आदित्य चोपड़ा ने कहा कि वह जब कई सालों के बाद "डीडीएलजे " की कहानी को ब्रॉडवे म्यूजिकल के माध्यम से कहने जा रहे हैं तो भी उनका उद्देश्य यही है कि इससे भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रचार प्रसार विदेशों में हो। और इस प्रचार का सबसे सशक्त माध्यम यह है कि जब कोई विदेशी अपने दृष्टिकोण से आपकी सभ्यता और संस्कृति देखे, जाने, परखे और फिर अपने अनुभवों को दुनिया के साथ साझा करे। इससे प्रचार की विश्वसनीयता बढ़ जाती है। 

 

आदित्य चोपड़ा ने कहा कि उनके नाटक ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' की कहानी सिमरन और रोजर की प्रेम कहानी है। सिमरन अमरीका में रहने वाली भारतीय लड़की है, जो अपने प्यार और परिवार के बीच संतुलन, सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करती है। वहीं अमरीकी नागरिक रोजर सिमरन से प्रेम करता है और इसी प्रेम में उसके सामने भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति का रहस्य खुलता है। इस रहस्य के जादू में रोजर डूबता जाता है और उसे अपनी मुक्ति, अपनी खुशी भारतीय संस्कृति में नजर आती है। 

 

आदित्य चोपड़ा ने कहा कि वह ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' के माध्यम से साल 2022 के परिप्रेक्ष्य में यह दिखाना चाहते हैं कि किस तरह आज भी प्यार विश्व की विविधता को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि रोजर और सिमरन की कहानी इस बंटे और बिखरे हुए समाज को प्यार और विश्व एकता के सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है। 

 

आदित्य चोपड़ा ने कहा कि ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' की टीम, कास्ट, क्रू ने पूरी मेहनत, समर्पण से भारतीय सिनेमा की भव्यता और महानता को प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। यह मेरा भारतीय संस्कृति और सभ्यता के नाम प्रेम पत्र है। इसके साथ ही जिस तरह आज समाज में असहिष्णुता बढ़ रही है, उसमें ऐसे प्यार भरे ब्रॉडवे की जिम्मेदारी और जरूरत बढ़ जाती है। 

 

आदित्य चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' का निमार्ण करते हुए सभी पहलुओं का ध्यान रखा है। वह इस अवसर और जिम्मेदारी को समझते हैं। उनकी कोशिश है कि जिन्होंने डीडीएलजे का लुत्फ उठाया है, जिनकी डीडीएलजे से शानदार यादें जुड़ी हुई हैं, वह ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' को भी दिल से महसूस कर सकें। आदित्य चोपड़ा ने कहा कि उनकी कोशिश है कि जो लोग पहली बार इस कहानी से रूबरू होने जा रहे हैं, उनके लिए भी यह जिंदगी भर के खास अनुभव बने। 

 

 

' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' कई मायनों में खास है। यह किसी भारतीय निर्देशक की पहली ब्रॉडवे प्रस्तुति है। इसके साथ ही यह किसी भी भारतीय फिल्म की पहली प्रस्तुति होगी। संगीतकार विशाल - शेखर ने इसमें संगीत निर्माण और निर्देशन का काम किया है। इसमें 18 गाने शामिल किए हैं, जो प्रेम के विभिन्न रंगों को प्रदर्शित करेंगे। आदित्य चोपड़ा ने इस के लिए 30 कलाकारों को कास्ट किया है। इसमें ऑस्टिन कॉल्बी रोजर की भूमिका और शोभा नारायण सिमरन की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही इरविन इकबाल, रूपल पुजारा, सिद्धार्थ मेनन, केट लोपरेस्ट जैसे काबिल कलाकार नजर आएंगे। इसके साथ ही ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल’ के निर्माण में बेहद अनुभवी और काबिल तकनीशियन जुटे हुए हैं। रॉब ऐशफोर्ड एसोसिएट कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट के साथ इस प्रोडक्शन की कोरियोग्राफी करेंगे।इस ब्रॉडवे के लिए डेरेक मैकलेन की तैयार की गई सेट डिजाइन को इस्तेमाल में लाया जाएगा। संगीत की देखरेख बिल शेरमैन करेंगे। एडम जोटोविच इस प्रोजेक्ट के इग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। 

 

 

अमेरिका के सैन डिएगो स्थित ओल्ड ग्लोब थिएटर में ' कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल' की शुरूआत 1 सितंबर 2022 से होगी। इसकी आधिकारिक शुरूआत 14 सितंबर से होगी और यह 16 अक्टूबर 2022 तक दिखाया जाएगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad