Advertisement

आदित्य सील की फिल्म का पहला गीत हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा के युवा अभिनेता आदित्य सील की आगामी फिल्म "रॉकेट गैंग" का पहला गीत रिलीज हो गया है। गीत...
आदित्य सील की फिल्म का पहला गीत हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा के युवा अभिनेता आदित्य सील की आगामी फिल्म "रॉकेट गैंग" का पहला गीत रिलीज हो गया है। गीत "दुनिया है मां की गोदी में" जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे संगीतकार अमित त्रिवेदी ने अपनी धुन से सजाया है। गीत के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं, जबकि गीत को अरहान हुसैन, राशि हरमालकर, अल्तमश फरीदी ने आवाज दी है। यह गीत मां और उसकी संतान के बीच के खूबसूरत रिश्ते को बयां करता है। 

 

गाने का यूट्यूब लिंक : <iframe width="932" height="524" src="https://www.youtube.com/embed/eJVsbOliFY4" title="Duniya Hai Maa Ki Godi Mein - Full Audio | Rocket Gang | Aditya S, Nikita D | Amit T, Kshitij P" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

 

 

फिल्म "रॉकेट गैंग" निर्देशक बोस्को मार्टिस की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। फिल्म को जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका आदित्य सील, निकिता दत्ता ने निभाई है। गाने के बारे में जानकारी देते हुए बोस्को मार्टिस ने कहा "यह केवल एक गीत नहीं बल्कि मां और बच्चे के खूबसूरत रिश्ते को उकेरने का सच्चा प्रयास है। इस गीत को सुनकर आप सभी भावुक हो उठेंगे। यह सभी मांओं को एक ट्रिब्यूट है।"

 

गीत के बारे में संगीतकार अमित त्रिवेदी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह गीत हर किसी के लिए खास होने वाला है। न केवल इसलिए कि इसका संगीत अच्छा है बल्कि इसलिए भी कि इस गीत को बेहद अलग ढंग से फिल्माया गया है। बोस्को मार्टिस की फिल्म "रॉकेट गैंग" 11 नवंबर सन 2022 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad