Advertisement

पैडमेन के बाद अब मिल्क मैन की कहानी आएगी परदे पर

पैडमेन प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस फिल्म की सोशल वेल्यू देखते हुए निर्देशक आर. बाल्की को लग रहा होगा...
पैडमेन के बाद अब मिल्क मैन की कहानी आएगी परदे पर

पैडमेन प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस फिल्म की सोशल वेल्यू देखते हुए निर्देशक आर. बाल्की को लग रहा होगा कि उन्होंने सही निर्णय लिया है। एंटरटेंनमेंट में कोई भी नया बदलाव आए तो उसे सबसे पहले पकड़ने में माहिर बालाजी फिल्म्स की एकता कपूर ने पैडमेन के प्रदर्शन से पहले चर्चा से प्रभावित हो कर ही शायद मिल्क मैन नाम से विख्यात डॉ. वर्गीज कुरियन पर फिल्म बनाने जा रही हैं।

खबर है कि स्क्रीन पर श्वेत क्रांति के जनक रहे वर्गीज कुरियन की कहानी दिखाई देने वाली है। एकता कपूर ने इसके लिए टॉयलेट : एक प्रेम कथा के निर्देशक श्रीनारायण सिंह को अप्रोच किया है। एकता कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म को बनाएंगी। बताया जा रहा है कि एकता कपूर ने फिल्म बनाने के अधिकार पहले से ही ले रखे हैं।

डॉ. वर्गीज कुरियन

गुजरात के आणंद को कुरियन ने दुनिया में सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पाद वाला केंद्र बना दिया था। श्वेत क्रांति के जनक कुरियन पर पहले भी मंथन नाम से फिल्म बन चुकी है। अब देखना यह है कि इतने साल बाद पीढ़ियां बदलने से कहानी में किस तरह का बदलाव दिखाई देगा।

1976 में आई मंथन का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल ने किया था। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, गिरीश कार्नाड, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी और अनंत नाग जैसे दिग्गजों ने काम किया था। गिरीश कार्नाड ने डॉ. कुरियन की भूमिका निभाई थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad